Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रिम्स में लालू यादव से मिलना नहीं होगा आसान, जेल मैनुअल पर पुलिस सख्त
    Breaking News Headlines झारखंड

    रिम्स में लालू यादव से मिलना नहीं होगा आसान, जेल मैनुअल पर पुलिस सख्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची. चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद विचाराधीन कैदी लालू प्रसाद यादव रिम्स के पेइंग वार्ड में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. लालू पिछली बार भी सजा के दौरान रिम्स में इलाज के लिए भर्ती हुए थे तब उनसे अस्पताल में मिलने के लिए बिना जेल मैन्युअल का पालन किए भी लोग पहुंच जा रहे थे. पिछली बार रिम्स में जेल मैन्युअल उल्लंघन को लेकर पुलिस की खूब की किरकिरी हुई थी. ऐसे में इस बार रिम्स के पेइंग वार्ड की सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा चाक चौबंद की गयी है. वहीं जेल मैन्युअल का उल्लंघन न हो और लालू प्रसाद से बगैर जेल प्रशासन की अनुमति से कोई भी व्यक्ति न मिल पाए इसे लेकर रिम्स के पेइंग वार्ड मे तैनात सुरक्षाकर्मियों को ब्रीफ किया गया है.

    बता दें, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जब पूर्व में भी चारा घोटाले से जुड़े मामले में जेल में सजायाफ्ता होते हुए रिम्स में इलाजरत थे. इस वक्त रिम्स में जेल मैन्युअल का उल्लंघन होता हुआ नजर आया था जिस कारण सरकार और पुलिस प्रशासन की भी खासी किरकिरी हुई थी. लेकिन, इस बार ऐसा न हो इसे लेकर मुकम्मल तैयारी की जा रही है.
    रिम्स में जेल मैन्युअल के पालन को लेकर सदर डीएसपी प्रभात बरवार ने रिम्स के पेइंग वार्ड का निरीक्षण किया और जानकारी ली. पेइंग वार्ड की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ उन्होंने जवानो को भी ब्रीफ किया और जेल मैन्युअल का अनुपालन पूरी तरह से करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी की भी तरह की लापरवाही सामने आएगी तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई से भी गुरेज नहीं किया जाएगा.

    लालू प्रसाद की सुरक्षा की जिम्मेवारी डीएसपी स्तर के अधिकारी को दी गई है, जबकि समय-समय पर एसएसपी और सिटी एसपी भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे. आरजेडी सुप्रीमो की सुरक्षा में 3 शिफ्ट में जवान नियुक्त होंगे. इसके लिए 36 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. जेल मैनुअल के तहत लालू प्रसाद से रिम्स के चिकित्सकों को छोड़ कर किसी अन्य को मिलने की अनुमति नहीं है. हालांकि सप्ताह में एक दिन शनिवार को 3 लोगों को लालू प्रसाद से मिलने की अनुमति दी सकती है. लेकिन पेइंग वॉर्ड नंबर-11 के ईद-गिर्द अभी सुरक्षाकर्मी किसी को फटकने तक भी नहीं दे रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसऊदी में ऐसी दिल वाली इमोजी भेजी तो लग सकता है 20 लाख का जुर्माना
    Next Article समस्तीपुर : नूनफर पर सामूहिक शौचालय निर्माण के लिए बीडीओ से मिलेगी माले टीम – बंदना सिंह

    Related Posts

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    June 7, 2026

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    June 7, 2026

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    बाड़ीगोड़ा रेल फाटक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.