

संतोष चौरसिया की रिपोर्ट
वीरपुर बेगूसराय।
जिन्दपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मो आविद ने बुधवार को एक वार्ड सदस्या को रक्त देकर उनकी जान बचाई। डीहपर पंचायत के वार्ड 13 की वार्ड सदस्य रौशन खातुन कई दिनों से बीमार चल रही हैं। वह बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में भर्ती हैं। बुधवार को उन्हें ओ पॉजिटिव रक्त की तुरन्त आवश्यकता पड़ गई। उनके परिजनों ने जब मो आबिद से सम्पर्क किया तो वे रक्त देने के लिए तुरन्त राजी हो गए। अस्पताल पहुंच कर उन्होंने रक्तदान किया और वार्ड सदस्य की जान बचा ली।वहीं वीरपुर थाना क्षेत्र के छपकि गांव निवाशी गोपाल महतों के पुत्र नरेश दुबे ने अपने जन्मदिन को यादगार के रूप में मनाने के लिए अपने जन्मदिन के अवसर पर बेगूसराय के सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में अपना रक्त दान कर मानवता का एक बेमिसाल प्रस्तुती दी।नरेश दुबे ने बताया कि हमारी दी गई खून से अगर किसी की जिंदगी बच जाएगी तो इससे बड़ी खुशी मेरे लिए कुछ नहीं है।दुबे जदयू के समाज सुधार सेनानी के बरौनी निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष के साथ समाज के सरोकार में अहम भूमिका निभाते रहते हैं।