Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रोहित शर्मा की खिलाड़ियों को दो टूक- अभी IPL छोड़ो, देश के लिए खेलने पर ध्यान दो
    Breaking News Headlines

    रोहित शर्मा की खिलाड़ियों को दो टूक- अभी IPL छोड़ो, देश के लिए खेलने पर ध्यान दो

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. टीम इंडिया को वनडे सीरीज के बाद अब वेस्टइंडीज से टी20 सीरीज खेलनी है. इसका आगाज 16 फरवरी से कोलकाता में होगा. इससे पहले, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खिलाड़ियों को नसीहत दी है कि वो फिलहाल, आईपीएल 2022 ऑक्शन के बारे में सोचना भूलकर, देश के लिए खेलने पर ध्यान दें. रोहित से टी20 सीरीज को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईपीएल ऑक्शन को लेकर भी सवाल पूछा गया था. इस पर उन्होंने कहा कि भारतीय टीम का पूरा फोकस टी20 सीरीज पर है और खिलाड़ियों को भी इसी पर ध्यान देने के लिए कहा गया है.

    रोहित ने कहा कि आईपीएल ऑक्शन के बाद टीम मीटिंग हुई थी, जिसमें खिलाड़ियों को साफ कर दिया गया है कि वो ऑक्शन में क्या हुआ, यह भूलकर अगले दो हफ्ते देश के लिए खेलने पर ध्यान लगाएं. क्योंकि हमें वेस्टइंडीज के बाद श्रीलंका की मेजबानी भी करनी है. रोहित शर्मा ने आईपीएल ऑक्शन को लेकर कहा, यह समझा जा सकता है कि ऑक्शन को लेकर खिलाड़ियों की भावनाएं जुड़ी रहती हैं. उन्हें यह लग रहा होगा कि किस टीम से खेलेंगे. लेकिन यह अब बीती बात हो गई. हमने टीम मीटिंग की थी और उसमें सबसे कहा है कि जो नीलामी में होना था, वो अब हो चुका है. इसलिए अब भारत की तरफ से खेलने पर भी पूरी ऊर्जा लगाएं.
    रोहित शर्मा से ये भी सवाल किया गया कि क्या टीम इंडिया में खिलाड़ियों को आईपीएल रोल के मुताबिक खिलाया जाएगा, तो इस पर कप्तान ने कहा, ईमानदारी से यहां आईपीएल पर कोई विचार नहीं हो रहा. हम यह नहीं देख रहे हैं कि आईपीएल में खिलाड़ी अपने फ्रेंचाइजी के लिए किस नंबर पर बल्लेबाजी करेगा, हम देख रहे हैं कि वे टीम इंडिया के लिए कहां और कैसे बल्लेबाजी करेगा? हम इस पर ध्यान केंद्रित करेंगे, ये लोग अपनी फ्रेंचाइजी के लिए अलग-अलग भूमिकाएं निभाते हैं. हमें, उनसे यहां जो चाहिए वह महत्वपूर्ण है. आईपीएल बाद में होगा, हम इसका ध्यान रखेंगे. रोहित ने कहा कि खिलाड़ियों को उनकी भूमिकाओं के बारे में बता दिया गया है. अब उन पर निर्भर करता है कि वो किस तरह से हालात से तालमेल बैठाते हैं और बतौर गेंदबाज या बल्लेबाज अपनी क्षमता का प्रदर्शन मैदान पर करते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार के राजा लालू एक बार फिर पिंजरे में, फैसले ने लालू को झकझोर दिया
    Next Article कर्नाटक: हिजाब पहनने से रोका, तो दो छात्राओं ने परीक्षा देने से किया इनकार

    Related Posts

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.