Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुरुग्राम में हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन छत गिरने से एक मजदूर की मौत, कई घायल
    Breaking News Headlines

    गुरुग्राम में हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन छत गिरने से एक मजदूर की मौत, कई घायल

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaFebruary 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुरुग्राम। गुरुवार शाम को गुरुग्राम के पॉश सेक्टर-109 की रिहायशी सोसाइटी में एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, यहां चिंतल्स पैराडाइसो हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और हादसे में करीब 10 लोग जख्मी हो गए। वहीं, कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की संभावना जताई गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल और एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। बताया जा रहा है कि
    चिंतल्स पैराडाइसो हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के ब्लॉक-डी टॉवर की 6वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में रेनोवेशन का काम चल रहा था। उसी दौरान ड्राइंग रूम का फ्लोर भरभरा कर नीचे गिर गया, जिसके बाद छठी मंजिल से नीचे ग्राउंड फ्लोर तक के सभी फ्लैट्स की छत और फ्लोर क्षतिग्रस्त  हो गए, हालांकि, छठे फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर तक कुछ फ्लैट खाली थे, उनमें कोई नहीं रहता था, लेकिन बाकी फ्लैट में हादसे के वक़्त मौजूद कुछ लोगों के मलबे की चपेट में आने की आशंका है। 6वीं मंजिल से छत का हिस्सा गिरते हुए नीचे के फ्लोर तक पहुंच गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस हादसे को लेकर प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए हैं और सीएम खुद बचाव अभियान की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं। वहीं, मौके पर पहुंचे आला अधिकारी बचाव कार्य करने सहित हाउसिंग कॉम्प्लेक्स व बिल्डर से जुड़े जिम्मेदार लोगों से पूछताछ कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article जेआरजीबी कुंडहित को एसएलबीसी के द्वारा चयनित किये जाने पर भांगाहीड़ गांव में सैचुरेशन प्रोग्राम का हुआ आयोजन

    Related Posts

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.