Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लखीमपुर हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को मिली जमानत
    Headlines उत्तर प्रदेश

    लखीमपुर हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को मिली जमानत

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaFebruary 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    1. लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने लखीमपुर हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को जमानत दे दी है। बता दें कि आशीष मिश्रा केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे हैं। आशीष मिश्रा के वकील के अनुसार उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली है। दीगर बात है कि आशीष मिश्रा पर पिछले साल 3 अक्टूबर को कथित तौर पर तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ एक विरोध मार्च के दौरान लखीमपुर खीरी में चार किसानों और एक पत्रकार को गाड़ी से कुचलने का आरोप है। इसके कुछ दिन बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।   यूपी पुलिस ने घटना के अगले दिन आशीष मिश्रा और 12 अन्य को हत्या के आरोपी के रूप में नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी, लेकिन केंद्रीय मंत्री के बेटे को सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद एक सप्ताह बाद गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच कर रहे उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष जांच दल ने इसी माह की शुरुआत में एक स्थानीय कोर्ट में 5,000 पन्नों की पहली चार्जशीट दाखिल की थी। इस दौरान विशेष जांच दल चार्जशीट के हजारों पन्ने लेकर लखीमपुर खीरी में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट पहुंचा था। पन्ने दो ताले लगे एक बड़े पेटी में थे। कुल आठ लोगों की इस घटना में मौत हुई थी। मजेदार बात है कि यह फैसला तब आया है, जब यूपी में पहले चरण का मतदान चल रहा है। उल्लेखनीय है कि यूपी में सात चरणों में मतदान होना है। लखीमपुर खीरी में चौथे चरण में मतदान होगा।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलता जी के जाने से संगीत का एक अध्याय समाप्त हो गया : दिनेश कुमार
    Next Article चार लीटर शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार,गया जेल

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.