Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में कांग्रेस को तो उत्तर प्रदेश में सपा को आड़े हाथों लिया
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में कांग्रेस को तो उत्तर प्रदेश में सपा को आड़े हाथों लिया

    News DeskBy News DeskFebruary 7, 2022No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में कांग्रेस को तो उत्तर प्रदेश में सपा को आड़े हाथों लिया

    लोकसभा में बोले पीएम मोदी- मेड इन इंडिया वैक्सीन दुनिया में सबसे प्रभावी उन्होंने कहा कि
    अगले 100 साल तक सत्ता में फिर से न आने का कांग्रेस ने मन बना लिया है- पीएम मोदी

    कोरोना की पहली लहर में कांग्रेस ने मुंबई में श्रमिकों को फ्री में टिकट देकर यूपी-बिहार भेजा: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में खुद जेल गए अपराधी उत्तर प्रदेश की जनता से हिसाब चुकता करने के लिए कई सालों से अगले विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं और अगर चुनाव बाद राज्य की सरकार बदली तो गुंडों के सपने पूरे हो जाएंगे।

    प्रधानमंत्री ने बिजनौर, मुरादाबाद और अमरोहा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जन चौपाल को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए सपा पर करारे हमने किए। उन्होंने कहा, “आपने देखा है कि योगी जी के शासन में अपराधी खुद भागकर जेल गए और मांग करते रहे कि हमें बंद कर दो। वह सालों से इस चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें एक ही उम्मीद है कि जल्दी से जल्दी चुनाव आए, कैसे भी सरकार बदल जाए ताकि वह जेल से बाहर आ सकें।” उन्होंने आरोप लगाया, “अपराधी मना रहे हैं कि किसी भी तरह पुरानी वाली माफिया राज वाली सरकार आ जाए। जो अपराधी यूपी छोड़कर भाग गए थे वह भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि सरकार बदले तो फिर से लौट कर आएं। यह अपराधी चाहते हैं कि लूट, डकैती छिनैती का जो धंधा पांच साल से ठप पड़ा है, यूपी की जनता से उसकी भरपाई करें। वह बदला लेने के मूड में हैं। यह लोग जात-पात के नाम पर बंटवारा करके भाजपा को रोकना चाहते हैं। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि इस खेल से सावधान रहिए।” प्रधानमंत्री ने कहा, “इस चुनाव में और कुछ नहीं देखना है। केवल कमल छाप देखना है। भाजपा आएगी तो आपकी सुरक्षा होगी, यह आएंगे तो गुंडों के सपने पूरे होंगे। जब आप वोट डालने जाएं तो यह जरूर याद रखें आप यूपी के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी वोट दे रहे हैं। यूपी के विकास के बिना देश का विकास नहीं हो सकता। यूपी के मतदाता हमेशा यह याद रखकर वोट देते हैं। आज भी आपका जोश बता रहा है कि एकजुट होकर आप सही फैसला लेने को तैयार हैं। यूपी ने भरी हुंकार, एक बार फिर योगी सरकार।” मोदी को बिजनौर आकर चुनावी रैली को संबोधित करना था लेकिन खराब मौसम के कारण वह नहीं पहुंच सके और रैली को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।

    उन्होंने कवि दुष्यंत कुमार की दो पंक्तियों ‘यहां तक आते-आते सूख जाती हैं कई नदियां मुझे मालूम है पानी कहां ठहरा हुआ होगा’ का जिक्र किया और आरोप लगाया, “वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में भी विकास की नदी का पानी ठहरा हुआ था। यह पानी नकली समाजवादियों के परिवार में उनके करीबियों में ठहरा हुआ था।” उन्होंने सपा पर आरोप लगाया, “इन लोगों को सामान्य मानव की विकास और प्रगति की प्यास से और गरीबी से मुक्त होने की प्यास से कभी कोई मतलब नहीं रहा। वह सिर्फ अपनी, अपने करीबियों की और अपनी तिजोरियों की प्यास बुझाते रहे। अपना स्वार्थ सोचने वाली यही प्यास विकास की नदी के हर बहाव को सोख लेती है।” मोदी ने दावा किया, “भाजपा प्रदेश के हर व्यक्ति को अपना परिवार मानती है। हमारा मंत्र है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास। इसलिए भाजपा की सरकार में भाई भतीजावाद और तुष्टीकरण की कोई जगह नहीं है।” उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री आवास योजना में घर मिलता है तो हर गरीब को मिलता है। इसके लिए उसकी जाति, उसका पंथ, उसका क्षेत्र नहीं देखा जाता है। जब उज्ज्वला योजना से गैस का कनेक्शन मिलता है तो माताओं और बहनों की जाति और पंथ नहीं पूछा जाता। जब गन्ना किसानों का बकाया भुगतान किया जाता है, सिंचाई का पानी मिलता है, वह सभी को बराबरी से मिलता है। यह फर्क मेरे उत्तर प्रदेश के किसान और गरीब भाई-बहन और नौजवान कभी भूल नहीं सकते। जो लोग आज जात-पात के नाम पर वोट मांग रहे हैं, जाति का वास्ता दे रहे हैं।, सत्ता में आने पर इन्हें केवल उनके परिवार का स्वार्थ ही याद रहता है।” प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया, “जो लोग चौधरी चरण सिंह की विरासत की दुहाई देकर आप को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं उनसे यह जरूर पूछिएगा कि जब उनकी सरकार थी तब वह आपके गांव में कितनी बिजली देते थे। उन्होंने प्रदेश को अंधेरे में रखा ताकि अपराध बढ़े, हमने बिजली दी ताकि विकास बढ़े। पहले की सरकारों ने उत्तर प्रदेश का बहुत समय गंवा दिया है। अब उत्तर प्रदेश को उस नुकसान की भरपाई करते हुए और तेजी से आगे बढ़ना है। पहले की सरकारों का मॉडल समस्या पैदा करो फिर सहानुभूति के नाम पर सब समेट लो, का था। उनके इस मॉडल से किसान नौजवान गरीब शोषित दलित सब परेशान थे।” मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान महिलाओं और बहनों बेटियों से छेड़छाड़ आम बात थी। हालात इतने खराब थे कि चेन लूटे जाने पर इस बात का शुक्र मनाया जाता था कि चलो जान तो बच गई। योगी सरकार ने बेटियों को उस भय से मुक्त करके दिखाया है।
    उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब हमेशा से पिछली सरकारों के लिए राजनीति का माध्यम रहे। भाजपा सरकार विभिन्न योजनाओं के जरिए उनकी परेशानियां दूर कर रही है। पिछले पांच सालों में योगी सरकार का प्रयास रहा है कि विकास कुछ ही इलाकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसी सोच के साथ हमारी सरकार मुरादाबाद बिजनौर अमरोहा जैसे शहरों में भी कनेक्टिविटी बढ़ा रही है। करीब 500 किलोमीटर का दिल्ली-लखनऊ इकोनामिक कॉरिडोर भी मुरादाबाद से होकर ही गुजरेगा। अलीगढ़-मुरादाबाद कॉरिडोर का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। डबल इंजन की भाजपा सरकार में मुरादाबाद-बरेली कॉरिडोर भी पूरा होने जा रहा है। गंगा एक्सप्रेस वे के रूप में इस इलाके को बहुत बड़ी सौगात मिलने जा रही है। बिजनौर से मुरादाबाद तक के फोरलेन हाईवे पर भी तेजी से काम हो रहा है। इससे पूरा जिला आसपास के सभी प्रमुख स्थानों से जुड़ जाएगा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना, भारत, गोलमुरी और ज्वेल्स ने चलाया भोजन एवं वस्त्र वितरण अभियान
    Next Article वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार ने कहा बजट में बिहार वासियों को मिली कई सौगात।

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.