Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार के बालिका शेल्टर होम की सुरक्षा की गारंटी करे सरकार: अमीन हमजा
    Uncategorized

    बिहार के बालिका शेल्टर होम की सुरक्षा की गारंटी करे सरकार: अमीन हमजा

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बालिका गृह की घटना में सरकारी महकमें हैं शामिल: अमरेश

    बालिका शेल्टर होम की घटना के विरोध में एआईएसएफ का प्रतिरोध

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय: मुजफ्फरपुर बालिका शेल्टर होम के बाद पटना बालिका शेल्टर होम में बालिकाओं के साथ हुए दुष्कर्म और बालिकाओं का सप्लाय ने बिहार सरकार की कार्यशैली को उजागर किया है।
    वर्तमान सरकार में बालिकाएं सुरक्षित नहीं है,इस शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले और इस घटना में जिनका सांठगांठ है उसपर निष्पक्ष रूप से कार्रवाई की मांग हमारा संगठन करता है।ऐसा नहीं होने पर हमारा संगठन सरकार का बालिकाओं-महिलाओं के प्रति सरकार के रवैये का पोल खोलने का काम करेगा।
    उपरोक्त बातें बालिका शेल्टर होम में घटी बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की घटना से आक्रोशित एआईएसएफ बेगूसराय अंचल द्वारा आयोजित कैंटीन चौक पर प्रतिरोध सभा में एआईएसएफ के राज्य अध्यक्ष अमीन हमजा,जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने संयुक्त रूप से कहा।
    उन्होंने कहा कि हमारा संगठन सरकार से मांग करता है कि बिहार भर के शेल्टर होमों की सुरक्षा की गारंटी करे।
    ताइक्वांडो अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं एआईएसएफ जिला उपाध्यक्ष कैसर रेहान और सह सचिव विवेक कुमार ने कहा कि बालिका शेल्टर होम में घटी घटना के पीछे बड़े-बड़े सरकारी महकमों का मिलीभगत है यही कारण है कि सरकार इस मामले में चुप्पी साधे है।

    ज्ञात हो कि बालिका शेल्टर होम मुजफ्फरपुर के बाद पटना बालिका शेल्टर होम में छात्राओं के साथ हुए रेप के बाद आक्रोशित ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के कार्यकर्त
    बेगूसराय अंचल परिषद के बैनर तले बेगूसराय में अंचल सचिव भोला कुमार के नेतृत्व में नवाब चौक से कैंटीन चौक तक प्रतिरोध मार्च निकाला।
    इस बीच छात्र बिहार भर के बालिका शेल्टर होम की सुरक्षा की गारंटी करो,मुजफ्फरपुर के बाद पटना के बालिका शेल्टर होम पर चुप्पी क्यों नीतीश कुमार जवाब दो,पटना शेल्टर होम की जेलर को बर्खास्त करो इत्यादि गगनभेदी नारे लगाते हुए चौक पर पहुंचा और सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता बेगूसराय अंचल अध्यक्ष विमल कुमार कर रहे थे।
    कार्यक्रम के दौरान अंकित कुमार,अमरजीत यादव,आकिब,इर्शाद आलम,हेप्पी सहित दर्जन भर छात्र थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशैक्षणिक माँगों को लेकर मटिहानी विधायक से मिला एआईएसएफ प्रतिनिधिमंडल
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    The Pocket-Sized Casino: A Modern Guide to Mobile Entertainment

    September 15, 2026

    बरियारपुर पूर्वी में विशेष सहयोग शिविर, तीन शिकायतों का त्वरित निष्पादन

    September 15, 2026

    कम फॉर्म-6 प्रविष्टि वाले मतदान केंद्रों की डीसी ने की समीक्षा

    September 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    बाढ़ राहत सामग्री वितरण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

    जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने मिशन शक्ति योजना अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया

    निरसा में पुलिस मुठभेड़, निखार और नीरज सिंह हत्याकांड का आरोपी शूटर सागर घायल

    बखरी में गूंजा पत्रकार एकता का स्वर:सहरसा में पत्रकार से मारपीट के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

    टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई विश्वकर्मा पूजा

    कल विश्वकर्मा पूजा, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.