Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में जज पर होमगार्ड ने तानी रायफल, कहा- तुम्हारे बाप का नौकर नहीं हूं
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार में जज पर होमगार्ड ने तानी रायफल, कहा- तुम्हारे बाप का नौकर नहीं हूं

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खगडिय़ा. बिहार के खगडिय़ा में एक न्‍यायाधीश पर होमगार्ड ने राइफल तान दी. इतना ही नहीं होमगार्ड ने न्‍यायाधीश को अमर्यादित शब्‍द भी कहे. इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. इस विवाद के दौरान होमगार्ड घायल हो गया. वह बेहोश है. इलाज किया जा रहा है. यह घटना जज के आवास पर हुई है.

    जानकारी के अनुसार, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पर एक होमगार्ड ने राइफल तान दी. घटना न्यायाधीश के आवास की ही है. इसे लेकर प्रधान न्यायाधीश राजकुमार की शिकायत पर होमगार्ड बीरेंद्र सिंह पर मुफस्सिल थाना में केस दर्ज किया गया है.
    दर्ज केस में प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि सुबह में 05.15 बजे वे सैर पर निकले. लगभग 06.15 बजे जब वे वापस लौटे तो देखा कि आवास का गेट खुला है और गेट ड्यूटी पर कोई संतरी नहीं है.

    संतरी बीरेंद्र सिंह को जब कहा गया तो उसने कहा कि उसकी वहां पर ड्यूटी नहीं है. उससे जब आवास की सुरक्षा पर ध्यान देने को कहा गया तो उसने जवाब दिया कि तुम्हारे बाप का नौकर नहीं हूं. विरोध जताने पर होमगार्ड ने उनके सीने में राइफल सटाकर गोली मारने की धमकी दी. इसके बाद प्रधान न्यायाधीश द्वारा पुलिस बुला ली गई. पुलिस अपने साथ होमगार्ड को ले गई.

    इधर, होमगार्ड की स्थिति नाजुक देखकर मुफस्सिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष गुंजन कुमार द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेगूसराय रेफर कर दिया गया. होमगार्ड की स्थिति नाजुक बनी हुई है. अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि होमगार्ड कैसे जख्मी हुआ.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविंटर ओलंपिक 2022: भारतीय दल के मैनेजर कोरोना पॉजिटिव
    Next Article पार्टी छोड़कर न जा सकें आप नेता… इसलिए केजरीवाल ने दिलाई शपथ

    Related Posts

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    July 23, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    July 23, 2026

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.