Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब आजम खां के बेटे अब्दुल्ला खान ने जया प्रदा को बताया ‘अनारकली’
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    अब आजम खां के बेटे अब्दुल्ला खान ने जया प्रदा को बताया ‘अनारकली’

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 22, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रामपुर: लाेकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के रामपुर संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी(सपा) उम्मीदवार आजम खां के विधायक पुत्र अब्दुल्ला आजम ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) प्रत्याशी जया प्रदा को अनारकली कहकर एक और विवाद छेड़ दिया है. रामपुर के स्वार से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम खां ने रविवार को पान दरीबा में एक चुनावी सभा में मंच पर कहा कि हमें अली भी चाहिए और बजरंग बली भी, लेकिन हमें अनारकली नहीं चाहिए. तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार समाप्त होने से ठीक पहले चुनावी बैठक आयोजित की गई थी. श्री आजम खां रामपुर से सपा-बसपा गठबंधन के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. आजम खान ने जया प्रदा के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बयान दिया था जिसकी शिकायत चुनाव आयोग तक पहुंची थी. चुनाव आयोग ने आजम खान के प्रचार अभियान पर पाबंदी लगा दी थी. एक तरफ उनकी टिप्पणी का संज्ञान लेकर महिला आयोग ने श्री आजम खां को नोटिस भेजा तो वहीं, दूसरी तरफ उनके खिलाफ रामपुर के शाहबाद थाने में केस दर्ज कराया गया. अब्दुल्ला आज़म ने आरोप लगाया कि रामपुर के स्थानीय अधिकारी भाजपा उम्मीदवार की मदद करने के लिए अपनी शक्ति का खुलेआम दुरुपयोग कर रहे हैं. कई सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को मामलों में फंसाया गया है ताकि अल्पसंख्यक वोट प्रभावित हों. आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यहां कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता जयाप्रदा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 171-जी के तहत सपा नेता आजम खान और बसपा प्रमुख मायावती के खिलाफ व्यक्तिगत बयान देने के लिए मामला दर्ज किया गया है. यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन का मामला है. भाजपा नेत्री के खिलाफ कथित रूप से यह कहते हुए मामला दर्ज किया गया है, कि उन्होंने अपने बयान में कहा “आजम खान द्वारा मेरे खिलाफ की गई टिप्पणियों को देखते हुए, सुश्री मायावती को यह सोचना चाहिए कि उनकी एक्स-रे जैसी आंखें भी आपको घूरेंगी. ” यह मामला 18 अप्रैल को एक चुनावी रैली के दौरान जया प्रदा द्वारा की गई टिप्पणियों के आधार पर दर्ज किया गया था. रामपुर लोकसभा सीट के लिए मतदान जहां बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा उम्मीदवार जयाप्रदा ने सपा उम्मीदवार मोहम्मद आजम खान के खिलाफ तीसरे चरण के मतदान के लिए मंगलवार को मतदान होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘चौकीदार चोर’ बयान को लेकर अब राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में जताया खेद
    Next Article राजनीतिक दलो की उपेक्षा से आक्रोशित है ब्रह्मर्षि समाज

    Related Posts

    छठ : अस्ताचल से अरुणोदय तक आस्था की अनंत यात्रा

    November 15, 2026

    बिरसा मुंडा की जयंती पर उत्सव नहीं, झारखंड को आत्ममंथन की जरूरत!

    November 15, 2026

    बिरसा मुंडा : जिसकी हुंकार से हिल उठा था अंग्रेजी शासन

    November 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Co nabízí live casino BillyBets a jak si ho zahrát?

    MonsterWin VIP Programm mit fünf Stufen und 25 Prozent Live Cashback

    NV Casino Customer Support and Account Problems in Ireland

    GoldBet Sicherheit für Spieler aus Deutschland: Lizenz, Betreiber und was vor der ersten Einzahlung zählt

    Innan första insättningen på Pop Casino: guide för nybörjare

    छठ : अस्ताचल से अरुणोदय तक आस्था की अनंत यात्रा

    बिरसा मुंडा की जयंती पर उत्सव नहीं, झारखंड को आत्ममंथन की जरूरत!

    बिरसा मुंडा : जिसकी हुंकार से हिल उठा था अंग्रेजी शासन

    बिरसा मुंडाः क्रांतिकारी, समाज-सुधारक और जन-आस्था के भगवान

    आदिवासी नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में विधायक भूषण बाड़ा की तत्काल गिरफ्तारी हो : रघुवर दास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.