Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साध्वी प्रज्ञा को उम्मीदवार बनाना पूरी तरह से सही फैसला : अमित शाह
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    साध्वी प्रज्ञा को उम्मीदवार बनाना पूरी तरह से सही फैसला : अमित शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 22, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने साध्वी प्रज्ञा को लोकसभा उम्मीदवार बनाये जाने के पार्टी के फैसले का बचाव करते हुए सोमवार को कहा कि उनके खिलाफ लगाये गये आरोप झूठे हैं और मालेगांव विस्फोट मामले के असली गुनहगार कानून से बच गये. वर्ष 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में जमानत पर चल रही साध्वी प्रज्ञा को भाजपा ने भोपाल सीट से उम्मीदवार बनाया है. शाह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘यह पूरी तरह से सही फैसला है. उनके खिलाफ आरोप निराधार हैं. उनके या स्वामी असीमानंद के खिलाफ कुछ भी साबित नहीं हुआ है.’ उन्होंने दावा किया कि ‘असली गुनाहगारों’ को गिरफ्तार करने के बाद छोड़ दिया गया. सवाल होना चाहिए कि उन्हें क्यों छोड़ा गया.
    एनआरसी से चिंतित न हों शरणार्थी
    विवादित एनआरसी और नागरिकता (संशोधन) विधेयक पर शाह ने कहा कि शरणार्थियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सत्ता में वापस आने के बाद भाजपा सबसे पहले संसद में विधेयक लायेगी और फिर घुसपैठियों को निकालने के लिए देशभर में एनआरसी लागू करेगी. भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘शरणार्थियों को नागरिकता दी जायेगी और वे पूरे सम्मान के साथ इस देश में रह सकेंगे. उन्हें ममता बनर्जी के भ्रमित करने वाले बयानों पर ध्यान नहीं देना चाहिए.’
    लोकसभा ने आठ जनवरी को नागरिकता (संशोधन) विधेयक पारित कर दिया, लेकिन इसे राज्यसभा में पेश नहीं किया जा सका, जहां भाजपा के पास बहुमत नहीं है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी से दायर किये गये चुनावी हलफनामा में नागरिकता और शैक्षिक योग्यताओं में कथित विसंगतियों पर एक सवाल के जवाब में शाह ने कहा कि संबंधित निर्वाचन अधिकारियों को इसकी जांच करनी चाहिए.
    यह पूछे जाने पर कि बहुमत कम रहने पर क्या भाजपा तृणमूल कांग्रेस से समर्थन मांगेगी, इस पर उन्होंने कहा, ‘यह सवाल ही नहीं उठता. हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा.’ अपने इस आरोप को दोहराते हुए कि ‘पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का अस्तित्व समाप्त हो चुका है’, श्री शाह ने भरोसा जताया कि राज्य के लोग इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को हरायेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशत प्रतिशत मतदान के लिए दुकानदारों ने की छूट की घोषणा
    Next Article ‘चौकीदार चोर’ बयान को लेकर अब राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में जताया खेद

    Related Posts

    तिरुपति की तर्ज पर होगा 57वां ब्रह्मोत्सवम एवं श्री वेंकटेश्वर स्वामी कल्याण महोत्सव

    May 31, 2026

    मन की बात: विकसित भारत संकल्प को मिलेगी मजबूती – राजेश शुक्ल

    May 31, 2026

    केवट समाज वेल्फेयर एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, महेश निषाद बने अध्यक्ष

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    तिरुपति की तर्ज पर होगा 57वां ब्रह्मोत्सवम एवं श्री वेंकटेश्वर स्वामी कल्याण महोत्सव

    मन की बात: विकसित भारत संकल्प को मिलेगी मजबूती – राजेश शुक्ल

    गुरु अर्जन देव जी शहादत: जमशेदपुर में छबील, बन्ना गुप्ता ने की सेवा

    केवट समाज वेल्फेयर एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, महेश निषाद बने अध्यक्ष

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.