Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छपरा में 7 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने कहा शराब पीने से गई जान
    Breaking News Headlines बिहार

    छपरा में 7 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने कहा शराब पीने से गई जान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छपरा. बिहार के नालंदा में जहरीली शराब से मौत के बाद अब छपरा में 7 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की बात सामने आ रही है. यहां मृतकों के परिजन जहरीली शराब पीने से मौत की बात कह रहे हैं. जबकि और पुलिस जिला प्रशासन इसे ठंड की वजह से हुई मौत बता रही है. यहां जहरीली शराब पीकर लोगों के मरने की बात सोशल मीडिया के जरिए फैली. इसके बाद प्रशासन एक्शन में आई.

    लोगों की मौत की खबर वायरल होने के बाद छपरा डीएम राजेश मीणा और छपरा के एसपी मौके पर पहुंचे है. साथ ही उत्पाद विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ किया. प्रशासन की टीम के साथ वहां स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और मीडियाकर्मी भी मौजूद रहे. लोगों से पूछताछ के बाद प्रशासन का दावा है कि किसी की भी मौत जहरीली शराब पीने से नहीं हुई है. इसके सात ही स्थानीय मुखिया ने भी जहरीली शराब से मौत से इंकार किया है..
    भले ही प्रशासन मौत जहरीली शराब से मौत से इंकार कर रही है लेकिन स्थानीय लोग और मृतक के परिजनों का कहना है कि यह जो भी मौतें हुई है वह सब जहरीली शराब पीने के ही कारण हुई है. परिजनों का कहना है कि एक के बाद एक जो मौत की खबर आ रही है वह सभी जहरीली शराब पीने की वजह से हुई है. बुधवार तक चुप रहने वाले ग्रामीण अब इसपर खुलकर बोल रहे हैं. लोगों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्र होने की वजह से यहां शराब का कारोबार धड़ल्ले से होता है. प्रशासन की भी गस्ती कम है. वहीं गांव में लोगों की मौत के बाद कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

    जिन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है उनके नाम है कृष्णा महतो, ग्राम- परमानंद पुर, थाना- अमनौर, छपरा, अनिल मिस्त्री, सीवान, मो.ईसा, ग्राम- बसंतपुर, थाना- अमनौर, छपरा, बिहारी राय, ग्राम- नंदन, मकेर थाने, छपरा.रामनाथ राय, ग्राम- नरसिंह भानपुर, अमनौर थाना, छपरा, भरत राय, ग्राम- नवकाढा, मकेर थाना, छपरा, पप्पू सिंह, ग्राम- तारा अमनौर, मकेर थाना, छपरा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहला वनडे हारने पर बोले केएल राहुल- सब गड़बड़ मिडिल ऑर्डर में हुई
    Next Article महाराष्ट्र में सोमवार से खुलेंगे स्कूल, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.