Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिखों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता- रघुवर
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    सिखों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता- रघुवर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिखों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता- रघुवर
    सिख समुदाय ने प्रधानमंत्री का आभार जताया प्रदेश सह प्रभारी कुलवंत सिंह बंटी के नेतृत्व में पोस्ट कार्ड भेज प्रधानमंत्री का किया आभार

    जमशेदपुर: दशम गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादा के आत्मउत्सर्ग के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा श्रद्धा भावना दर्शाने का स्वागत करते हुए झारखंड के सिख समुदाय ने उन्हें धन्यवाद दिया है।

    माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चारो साहबज़ादे बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के बलिदान को राष्ट्रीय महत्व देते हुए प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने के निर्णय के प्रति आज सिख समाज के प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास से मुलाक़ात कर आभार व्यक्त किया हैं। सभी ने एक स्वर में कहा कि आज़ादी के बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार के बलिदान को सही मायने में आज सम्मान दिया गया है।

    पोस्ट कार्ड अभियान की शुरुआत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश की आजादी के बाद किसी सरकार ने इनके योगदान को समझने का प्रयास ही नहीं किया नाही इतिहास में इसे इंगित करना जरूरी समझा। नरेन्द्र मोदी जी ने राष्ट्र की एकता एवं सिख कौम के द्वारा दी गई क़ुर्बानियों एवं हिंदू धर्म की एवं राष्ट्र की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह जी के पूरे परिवार के बलिदान को नमन करते हुए चारों साहिबज़ादों के स्मरण में 26 दिसंबर को प्रत्येक वर्ष “वीर बाल दिवस” राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का संकल्प लिया है। झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करती है।

    उपस्तिथ सभी सिख प्रतिनिधियों ने अपनी भावना दर्शाते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए पोस्टकार्ड भी भेजा और इसका अनावरण भी किया।

    इस मौके पर झारखंड सिख गुरुद्वारा कमिटी के सरदार शैलेंद्र सिंह,झारखंड सिख विकास मंच के अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू, साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरविंदर सिंह मंटू,अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह राजा, पोस्टकार्ड अभियान के सह संयोजक कुलवंत सिंह बंटी, सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बिल्ला,भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्य्क्ष गुंजन यादव, पूर्व अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर मिश्रा, पूर्व भाजयुमो अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा,सतबीर सिंह सोमू, हरजीत सिंह बिट्टू, जसवीर सिंह सोनी,सुरिंदर सिंह शिंदे, चंचल भाटिया, इंद्रजीत सिंह इंदर, मनजीत सिंह गिल, रॉकी सिंह, कुलविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरजीत सिंह पिंटू, अमरदीप सिंह भाटिया, संदीप शर्मा बॉबी, विनय खुराना, धरम सिंह वालिया,नवजोत सिंह सोहल, रंजीत सिंह, प्रिंस सिंह, रिकी सिंह, गुरजिंदर सिंह पिंटू, जगजीत सिंह, पुपिंदर सिंह, नवजोत सिंह, मंजीत सिंह, अमन सिंह कंडियारे एवं अन्य उपस्तिथ थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष बने अनिल कुमार सिंह
    Next Article घोड़ाबंधा में 8 माह बाद खुला सरकारी राशन स्टोर, लाभुकों ने किया अंकित आनंद का अभिनंदन

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.