Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट सीरिज पर कब्जा, कोहली ब्रिगेड का तोड़ा घमंड
    Breaking News Headlines

    दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट सीरिज पर कब्जा, कोहली ब्रिगेड का तोड़ा घमंड

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 15, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केपटाउन. साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में पिछडऩे के बाद 2-1 से जीत हासिल की. टीम ने शुक्रवार को तीसरे टेस्ट में भारत को 7 विकेट से हराया. यह मुकाबला 4 ही दिन में खत्म हो गया. भारत ने साउथ अफ्रीका को 212 रन का लक्ष्य दिया था. कीगन पीटरसन ने दूसरी पारी में 82 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. भारत ने पहली पारी में 223 जबकि दूसरी पारी में 198 रन बनाए थे. साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 210 रन का स्कोर खड़ा किया था. सीरीज का पहला टेस्ट भारत ने जीता था, लेकिन मेजबान टीम ने अंतिम दोनों टेस्ट जीतकर सीरीज पर कब्जा किया. भारतीय टीम यहां 30 साल में कभी भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है. अब दोनों देशों के बीच 19 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी.
    मैच के चौथे दिन साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 101 रन से आगे खेलना शुरू किया. कीगन पीटरसन 48 रन पर नाबाद थे. उन्होंने दिन के दूसरे ओवर में सीरीज का अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने पहली पारी में भी शानदार 72 बनाए थे. 59 रन पर पीटरसन का कैच पहली स्लिप पर चेतेश्वर पुजारा ने टपकाया. अगर यह कैच पकड़ लिया जाता मैच रोमांचक हो सकता था, क्योंकि इसके बाद भी साउथ अफ्रीका को 86 रन की जरूरत थी.

    तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी

    कीगन पीटरसन और रासी वान डुसैन ने तीसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े. इससे पहले पीटरसन ने दूसरे विकेट के लिए एल्गर के साथ भी अर्धशतकीय साझेदारी की थी. पीटरसन ने 113 गेंद पर 82 रन बनाए. 10 चौके जड़े. उन्हें शार्दुल ठाकुर ने बोल्ड किया. लंच तक स्कोर 3 विकेट पर 171 रन था. डुसैन 41 और टेंबा बावुमा 32 रन बनाकर नाबाद रहे. दोनों ने नाबाद 57 रन जोड़े. टीम ने लक्ष्य को 63.3 ओवर में हासिल कर लिया. एल्गर ने भी दूसरी पारी में 30 रन का योगदान दिया.

    लगातार दूसरे मैच में भारतीय गेंदबाज फेल

    इससे पहले साउथ अफ्रीका ने दूसरा टेस्ट भी 7 विकेट से जीता था. तब उसे 240 रन का लक्ष्य मिला था. लेकिन भारतीय गेंदबाज दूसरी पारी में सिर्फ 3 विकेट ले सके थे. इस बार भी भारतीय गेंदबाज दूसरी पारी में सिर्फ 3 विकेट ले सके. टीम के पास जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और उमेश यादव जैसे अनुभवी गेंदबाज थे, लेकिन वे साउथ अफ्रीका के युवा और कम अनुभवी बल्लेबाजों के आगे फिसड्डी साबित हुए.

    पंत और कोहली के अलावा सभी फेल

    इस मैच की बात की जाए तो कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत के अलावा सभी बल्लेबाज फेल रहे. कोहली ने पहली पारी में 79 रन बनाए थे. इस कारण टीम 200 रन का आंकड़ा छू सकी थी. चेतेश्वर पुजारा ने भी 43 रन का योगदान दिया था. दूसरी पारी में पंत ने नाबाद 100 रन बनाए थे. अन्य कोई बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को नहीं छू सका था. कोहली ने दूसरी पारी में 29 रन बनाए. केएल राहुल ने 12, 10, मयंक अग्रवाल ने 15, 7 और अजिंक्य रहाणे ने 9 और 1 रन बनाए. पहली पारी में बुमराह ने 5 विकेट झटके थे. लेकिन दूसरी पारी में कोई भी कमाल नहीं कर सका. आर अश्विन तीसरे टेस्ट में कोई विकेट नहीं ले सके. वे मैच में बल्ले से योगदान नहीं दे सके. ऑफ स्पिनर ने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 7 रन बनाए थे. ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर भी तीसरे टेस्ट में कमाल नहीं कर सके. दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 7 विकेट झटके थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article3 साल में डेढ़ लाख रुपए किलो तक पहुंच सकते हैं चांदी के दाम, 2024 तक 250% रिटर्न की उम्मीद
    Next Article देश में दिसंबर महीने में महंगाई दर में मामूली गिरावट, वार्षिक मुद्रास्फीति की दर 13.56 फीसदी पहुंची

    Related Posts

    लालसिंह पहाड़ पर बुरू बोंगा महापूजा संपन्न, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

    June 30, 2026

    कटिहार के नशा मुक्ति केंद्र में फायरिंग, CCTV में कैद वारदात; आरोपी बॉबी यादव गिरफ्तार

    June 30, 2026

    जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर कैट ने केंद्रीय गृह मंत्री से हस्तक्षेप की मांग

    June 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लालसिंह पहाड़ पर बुरू बोंगा महापूजा संपन्न, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

    कटिहार के नशा मुक्ति केंद्र में फायरिंग, CCTV में कैद वारदात; आरोपी बॉबी यादव गिरफ्तार

    जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर कैट ने केंद्रीय गृह मंत्री से हस्तक्षेप की मांग

    सरायकेला के भगवती ज्वेलर्स में चोरी की कोशिश नाकाम, सीसीटीवी में कैद हुए दो आरोपी

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर VAF की बैठक, 30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा अभियान

    एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व, जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल।

    झारखंड में SIR की हुई शुरूआत,…. कुल 2,64,63,236 मतदाताओं का होगा घर-घर सत्यापन

    चतरा में तेज रफ्तार कार का कहर: राशन लेकर लौट रहे लूना सवार को रौंदा, हालत बेहद नाजुक; ग्रामीणों ने किया चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम

    जमशेदपुर डीडी बार हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: बार सील, बिष्टुपुर थाना प्रभारी सस्पेंड; भाजपा नेता नीरज सिंह पर भी उठे सवाल

    गिरिडीह जमुआ में भीषण सड़क हादसा, बाइक चालक की मौके पर मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम की, पुलिस मौके पर तैनात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.