Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट: पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में, साइना नेहवाल बाहर
    Breaking News Headlines खेल

    इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट: पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में, साइना नेहवाल बाहर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और एच एस प्रणय इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए जबकि साइना नेहवाल हारकर बाहर हो गई. पूर्व चैम्पियन और 2012 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना को मालविका बंसोड़ ने 21-17, 21-9 से हराया. विश्व रैंकिंग में 111वें स्थान पर काबिज बंसोड़ को दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी को हराने में 34 मिनट लगे. इससे पहले शीर्ष वरीयता प्राप्त सिंधु ने हमवतन ईरा शर्मा को 21-10, 21-10 से हराया. अब उनका सामना अष्मिता चालिहा से होगा जिसने याएले होयाउ को 21-17, 21-14 से मात दी.

    मालविका बंसोड़ का सामना भारत की आकर्षि कश्यप से होगा. आकर्षि ने हमवतन केयुरा मोपाटिन को 21-10, 21-10 से शिकस्त दी. प्रणय को वॉकओवर मिला, क्योंकि मिथुन मंजूनाथ ने कोरोना पॉजिटिव होने के कारण टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया.
    पुरुष वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त किदाम्बी श्रीकांत, युगल खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा, रितिका राहुल ठकार, त्रिसा जॉली, सिमन अमन सिंह और खुशी गुप्ता ने कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद नाम वापिस ले लिया.

    प्रणय का सामना लक्ष्य सेन और स्वीडन के फेलिक्स बुस्टेट के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा. समीर वर्मा के अभियान का भी दूसरे दौर में अंत हो गया जिन्होंने मांसपेशी में खिंचाव के कारण कनाडा के ब्रेन यांग के खिलाफ मुकाबला बीच में ही छोड़ दिया.

    इस बीच साइना ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह दो मैच खेलने में सफल रही जबकि अभी वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं. साइना ने कहा, ”आज मैं कोर्ट पर ‘मूव’ कर रही थी लेकिन मेरी फिटनेस वैसी नहीं है जैसी होनी चाहिए थी. मैं यहां अपनी स्थिति का आकलन करने के लिए आई थी. मेरा शरीर अच्छा है लेकिन फिटनेस स्तर पर सुधार की जरूरत है.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहॉकी इंडिया को हाई कोर्ट से झटका, सदस्यों और कर्मचारियों की सैलरी बतानी पड़ेगी
    Next Article कोरोना के नए मामलों में 6.7 फीसदी की उछाल, पिछले 24 घंटों में 2 लाख 64 हजार से ज्यादा केस दर्ज

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.