Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वोडाफोन आइडिया में सरकार के पास होगी सबसे ज्यादा 36% हिस्सेदारी, जानिए पूरा मामला
    Breaking News Business Headlines

    वोडाफोन आइडिया में सरकार के पास होगी सबसे ज्यादा 36% हिस्सेदारी, जानिए पूरा मामला

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने कहा कि भारत सरकार कंपनी में 36 फीसदी हिस्सेदारी अधिग्रहित करेगी. बोर्ड ने कंपनी की लाएबिलिटी को इक्विटी में बदलने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फैसले के बाद वोडाफोन आइडिया में सबसे बड़ी हिस्सेदारी सरकार के पास होगी. उसके बाद Vodafone Group Plc की हिस्सेदारी 28.5 फीसदी, आदित्य बिड़ला ग्रुप की हिस्सेदारी 17.8 फीसदी होगी.

    सरकार ने पिछले दिनों टेलीकॉम सेक्टर को राहत देते हुए कई अहम फैसले लिए थे. सरकार ने स्पेक्ट्रम चार्जेज और AGR बकाए के भुगतान के लिए 4 सालों का मोराटोरियम दिया. हालांकि, इस दौरान इंट्रेस्ट का कैलकुलेशन जारी रहेगा. अगर कंपनी चाहती है कि इंट्रेस्ट का हिस्सा इक्विटी में कंवर्ट कर दिया जाए तो सरकार ने इसकी भी मंजूरी दी थी. सरकार के इसी फैसले के तहत वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के बोर्ड ने ड्यू को इक्विटी में बदलने का फैसला किया है.

    माना जा रहा है कि इंट्रेस्ट की नेट प्रजेंट वैल्यु करीब 16 हजार करोड़ रुपए होगी. यह अनुमान कंपनी की तरफ से लगाया गया है, हालांकि DoT यानी डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन्स से इसे मंजूरी बाकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार को 10 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से इक्विटी ट्रांसफर किया जाएगा.

    SHA के तहत सरकार और प्रमोटर करेंगे काम

    जैसा कि ऊपर लिखा गया है, इक्विटी कन्वर्जन के बाद सरकार के पास सबसे ज्यादा हिस्सेदारी होगी. ऐसे में क्या यह कंपनी सरकारी हो जाएगी और इसका कामकाज कौन देखेगा, यह बड़ा सवाल है. वोडाफोन आइडिया की तरफ से कहा गया कि सरकार और प्रमोटर के बीच गवर्नेंस का काम शेयर होल्डर अग्रीमेंट के तहत होगा. प्रमोटर्स राइट के लिए शेयर होल्डिंग लिमिट को 21 फीसदी से घटाकर 13 फीसदी किया जाएगा. इसके लिए कंपनी के आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन में बदलाव किया जाएगा.

    टेलीकॉम राहत पैकेज में यह विकल्प दिया गया था

    सरकार ने अक्टूबर 2021 में टेलीकॉम राहत पैकेज का ऐलान किया था. वोडाफोन आइडिया ने स्पेक्ट्रम चार्जेज और AGR बकाए को 4 सालों तक भुगतान नहीं करने का विकल्प चुना था. इन चार सालों के मोराटोरियम के दौरान टेलीकॉम कंपनियों को इंट्रेस्ट का भुगतान करना होगा. बाद में DoT ने टेलीकॉम कंपनियों को 90 दिनों का समय और दिया और कहा कि अगर वे इस इंट्रेस्ट को इक्विटी में बदलना चाहते हैं तो फैसले ले सकते हैं. वोडाफोन आइडिया ने इसी अमाउंट को इक्विटी में बदलने का फैसला किया है.

    एयरटेल ने इक्विटी में नहीं बदलने का फैसला किया

    भारती एयरटेल ने भी टेलीकॉम राहत पैकेज के तहत एजीआर बकाए और स्पेक्ट्रम चार्जे पर मोराटोरियम का फायदा लिया है. हालांकि, उसने इंट्रेस्ट को इक्विटी में नहीं बदलने का फैसला किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआम आदमी को लगेगा एक और झटका, एसी-फ्रिज के बाद अब गर्मियों के कपड़े होंगे महंगे
    Next Article भारत में गोल्ड एक्सचेंज शुरू करने सेबी ने जारी की गाइडलाइन, ऐसे होगी ट्रेडिंग

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.