Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीएसपी जल्द जारी करेगी प्रत्याशियों की सूची, मायावती का दावा-यूपी और पंजाब में बनाएंगे सरकार
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    बीएसपी जल्द जारी करेगी प्रत्याशियों की सूची, मायावती का दावा-यूपी और पंजाब में बनाएंगे सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी जल्द ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करेगी. लखनऊ में पार्टी प्रमुख मायावती ने भरोसा जताया है कि वह यूपी और पंजाब में सरकार बनाने जा रही हैं और यूपी में पार्टी अकेले 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि इस बार उत्तराखंड में भी पार्टी का प्रदर्शन होगा. बीएसपी चीफ ने बीजेपी पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए चुनाव आयोग से निष्पक्ष चुनाव की मांग की है. वहीं मायावती ने परोक्ष तौर पर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 मार्च को 400 सीटों को जीतने वालों का सपना टूट जाएगा.लखनऊ में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में बीएसपी चीफ मायावती ने कहा कि बीएसपी ने उत्तर प्रदेश में किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं है और पार्टी राज्य में अकेले 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं राज्य में प्रत्याशियों के अंतिम चयन के लिए लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी के खास लोगों के साथ बैठक की गई है और बीएसपी चीफ ने दावा किया है कि पार्टी 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी. मायावती ने कहा कि बीएसपी देश की सबसे अनुशासित पार्टी है और पार्टी के सभी प्रत्याशी, नेता और कार्यकर्ता चुनाव आयोग की आचार संहिता का पालन करेंगे. मायावती ने कहा कि सरकारी तंत्र में चुनाव आयोग का डर जरूरी है और चुनाव आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सख्त कदम उठाए.
    बीएसपी चीफ ने कहा कि राज्य में हो रहे चुनाव को धार्मिक रंग दिया जा रहा है और चुनाव आयोग को भी इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में चुनाव के दौरान सत्ता और चुनावी हितों को साधने के लिए धर्म का अनुचित इस्तेमाल किया जा रहा है.

    बीएसपी चीफ मायावती ने समाजवादी पार्टी का बगैर नाम लेते हुए कहा कि 10 मार्च को राज्य में 400 सीटें जीतने वालों का सपना टूट जाएगा. उन्होंने कहा कि कुछ दलों ने कई दलों के साथ गठबंधन किया है और चुनाव के बाद उन्हें सच्चाई मालूम चलेगी. असल में राज्य में बीएसपी अकेले चुनाव लड़ रही है. मायावती ने कहा कि अगर बीजेपी चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग नहीं करती है तो वह कभी चुनाव नहीं जीत सकती है.

    बीएसपी चीफ मायावती ने कहा कि चुनाव में पार्टी बड़ी जीत हासिल करेगी. भले ही राज्य में चुनाव सर्वे एजेंसियां, मीडिया बीएसपी को दौड़ से बाहर दिखा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सर्वे एजेंसियां भेदभाव करती हैं और 2007 में भी मीडिया और सर्वे एजेंसियों ने बीएसपी के साथ भेदभाव किया था. लेकिन उसके बावजूद यूपी में बीएसपी ने सरकार बनाई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article उत्तराखंड: लगातार हो रही बर्फबारी के कारण गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे 30 घंटों से बंद, कई जगह फंसे पर्यटक

    Related Posts

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.