
गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
भगवानपुर(बेगूसराय)-थाना क्षेत्र के नौला गांव में देशी शराब के साथ दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि रात्रि गस्ती के दौरान नौला बैति पुल के पास दो-दो लीटर देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसकी पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी सत्यम ताँती के पुत्र गणेश ताँती व जगदेव पासवान के पुत्र वरुण पासवान के रूप में की गई है. थानाध्यक्ष बताया कि गिरफ्तार किया गया उक्त दोनों व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है.वही दूसरी तरफ तेयाय ओपी अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने थाना कांड संख्या -161/15के आरोपी पाली निवाशी अनील कुमार एवं 911C/20के आरोपी तेयाय नीवासी जवाहर शाह के पुत्र मोहन साह को गिरफदार किया
