Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा: दियारा की समस्याओं का निदान होना चाहिये
    Breaking News बेगूसराय राजनीति

    राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा: दियारा की समस्याओं का निदान होना चाहिये

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 5, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बलिया प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय शिवनगर के प्रांगण में मंगलवार को दियारा विकास समिति की ओर से गंगा नदी से हो रहे कटाव को लेकर निदान पर चर्चा विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललन सिंह ने किया. कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने दियारा वासियों को संबोधित करते हुये कहा कि दियारा की समस्याओं का निदान होना चाहिये. कटाव एवं जलजमाव दियारा क्षेत्र की मुख्य समस्या में शामिल है. इससे स्थानीय प्रशासन भी परिचित है. शासन एवं प्रशासन को इसका स्थाई समाधान निकालना चाहिये. जिससे लोगों का जमीन, घर एवं जीवन सुरक्षित रह सके. इस असुरक्षा से लोगों का स्थायित्व की भावना से बाहर निकलना चाहिये. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन राज्य, प्रशासन एवं केंद्र प्रशासन तीनों ही संवेदनशीलता के साथ इसका निदान निकाले. उन्होंने कहा कि पिछले 7 दशकों से लोग जनप्रतिनिधियों के आश्वासनों पर ही जी रहे हैं. हाल के कुछ वर्षों में दियारा विकास समिति का गठन हुआ. यह समिति किसी के दया पर नहीं है. यह हमारा हक और अधिकार है. उन्होंने कहा कि दियारा क्षेत्र के लिये यदि स्थाई निदान नहीं निकाला गया तो आगामी फरवरी माह में हम संघर्ष की राह पर चलेंगे. हम जिला मुख्यालय से लेकर पटना तक धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे. उन्होंने दियारा वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है संघर्ष करने का. दियारावासी एकजुट हो चुके हैं. सशक्तिकरण से ही समाधान के रास्ते निकलते हैं. उन्होंने कहा कि कटाव को लेकर राज्य सरकार के द्वारा एक जगह का टेंडर निकाल दिया गया है. जबकि दूसरे जगह का टेंडर अभी तक नहीं हुआ है. सरकार संवेदनशीलता के साथ कदम बढ़ा रही है. जरूरत है कि बिना कोई झांसे में लिए समय सीमा के अंदर सरकार ठोस कदम उठाये एवं दियारा को दियारा से मुक्ति दिलाये. इससे पूर्व राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह जदयू नेता अमर कुमार सिंह, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश अम्बष्ट, बलिया दक्षिणी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललन सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि राजीव कुंवर, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सह पंसस सुभाष राय, ताजपुर पंचायत के मुखिया सह दियारा विकास समिति के अध्यक्ष शिवनंदन कुमार उर्फ शिवदानी, सचिव विजय कुमार सिंह, भवानंदपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि देवेंद्र चौधरी उर्फ देबो चौधरी, पंसस परमानंद चौधरी, पैक्स अध्यक्ष विभाकर झा, कुतलूपुर पंचायत के पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी संजय चौधरी उर्फ संजय महंथ, पूर्व मुखिया सुरेश महतो को ग्रामीणों के द्वारा शॉल एवं माला पहनाकर स्वागत भी किया गया. कार्यक्रम को विधानसभा प्रत्याशी अमर कुमार सिंह, राजेश अम्बष्ट, रंजन चौधरी, मुखिया शिवनंदन कुमार, देवेंद्र चौधरी, विजय कुमार सिंह, शिक्षक विजय कुमार, शंभू पासवान, आदि ने भी अपनी अपनी बातों को रखा. कार्यक्रम में ग्रामीण उमाकांत झा, विजय कुमार झा, कृष्ण कुमार राय, विजय पासवान, श्यामदेव पासवान, अमित कुमार, प्रशांत राय, विकेश कुमार, सुजय कुमार झा, गोरेलाल साह, रूपनारायण महतो, राजो यादव, पिन्टु महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे.

    @HemantSorenJMM @Rabindranathji @RabindrnathNala @sunilsoren_mp
    @Dist_Admin_Jmt @DfoJamtara
    कुंडहित का वन विभाग किसी भी काम के लायक नही है कहने से इनकार नहीं किया जा सकता है| कई गांव बंदर के दहशत से है परेशान और नतीजा यह हुआ कि बागडेहरी में एक महिला की मौत भी हो गई|

    — Nizam Khan Rashtra Samvad Chief Bihar &Jharkhand (@SamvadR) January 5, 2022

    *जामताड़ा:कुंडहित का वन विभाग किसी भी काम के लायक नही है कहने से इनकार नहीं किया जा सकता है| कई गांव बंदर के दहशत से है परेशान और नतीजा यह हुआ कि बागडेहरी में एक महिला की मौत भी हो गई| आखिर इसके जिम्मेदार कौन? हमारा सीधा संवाल क्या वन विभाग अपने कार्य शैली में लाएगी सुधार?*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व विधायक गुरु चरण नायक एवं उनके बॉडीगार्ड के हमले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया
    Next Article समाहरणालय परिसर से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार हेतु एलईडी वैन को उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.