Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 146.70 करोड़ के हुआ पार
    Headlines राष्ट्रीय

    भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 146.70 करोड़ के हुआ पार

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaJanuary 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। मंगलवार तक 24 घंटे में लगभग 1 करोड़ (99,27,797)  वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 146.70 (146,70,18,464) से अधिक हो गया है। इस उपलब्धि को 1,57,38,732 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। विस्तृत आंकड़ों की बात करें तो 103,88,236 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक, 97,14,208 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक, अग्रिम पंक्ति के 183,86,265 कर्मियों को पहली खुराक,169,16,589 कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 15-18 आयुवर्ग के 42,06,433 लोगों को पहली खुराक दे दी गई है। वहीं, 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 50,31,39,868 लोगों को पहली खुराक और 33,88,64,854 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 45-59 वर्ष आयु वर्ग के 19,50,66,883 लोगों को पहली खुराक, 15,24,39,814 लोगों को दूसरी खुराक मिल चुकी है। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 12,17,14,067 लोगों को पहली खुराक, 96,17,4226 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। मंगलवार तक 24 घंटों के अंदर 11,007 रोगी ठीक हुए, जिसके साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,43,06414 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.13 प्रतिशत है। उधर, केंद्र और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 190 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 37,379  नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, वर्तमान में 1,72,830 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.49 प्रतिशत हैं। देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। मंगलवार तक 24 घंटों में कुल 11,54,302 जांच की गई हैं, जिसके बाद भारत ने अब तक कुल 68.24 करोड़़ (68,24,28,595) जांच कर ली हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछोटागोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना में शहरी जलकर लगाने का विरोध करेगी युवा कांग्रेस :डॉ परितोष सिंह
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    June 18, 2026

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.