Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री पंजाब को देंगे 42,750 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात
    Headlines

    प्रधानमंत्री पंजाब को देंगे 42,750 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaJanuary 4, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री और बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में विभिन्न ऐलान करने के बाद अब पंजाब का नंबर आने वाला है। कल यानि 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंजाब के फिरोजपुर का दौरा करेंगे और  42,750 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे, अमृतसर-ऊना खंड को चार-लेन में बदलना, मुकेरियां-तलवाड़ा नयी बड़ी रेलवे लाइन, फिरोजपुर में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर तथा कपूरथला और होशियारपुर में दो नए मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।
      बता दें कि पूरे देश में कनेक्टिविटी में सुधार के लिए प्रधानमंत्री के निरंतर प्रयास से पंजाब राज्य में कई राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास की शुरुआत हुई है। इसके परिणामस्वरूप राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई 2014 के लगभग 1700 किलोमीटर से बढ़कर 2021 में 4100 किलोमीटर से अधिक हो गई है। इस तरह के प्रयासों को जारी रखते हुए पंजाब में दो प्रमुख सड़क गलियारों की आधारशिला रखी जाएगी। प्रमुख धार्मिक केंद्रों तक पहुंच बढ़ाने के प्रधानमंत्री के विजन को पूरा करने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
      लगभग 39,500 करोड़ रुपये की कुल लागत से 669 किलोमीटर लंबे दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे को विकसित किया जाएगा। यह दिल्ली से अमृतसर और दिल्ली से कटरा की यात्रा में लगनेवाले समय को आधा कर देगा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, प्रमुख सिख धार्मिक स्थलों- सुल्तानपुर लोधी, गोइंदवाल साहिब, खडूर साहिब, तरनतारन और कटरा स्थित वैष्णो देवी के पवित्र हिंदू मंदिर को आपस में जोड़ेगा। एक्सप्रेस-वे, तीन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों- हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू और कश्मीर के अंबाला, चंडीगढ़, मोहाली, संगरूर, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, कठुआ और सांबा जैसे प्रमुख आर्थिक केंद्रों को भी जोड़ेगा।
      लगभग 1700 करोड़ रुपये की लागत से अमृतसर-ऊना खंड को चार-लेन का बनाया जाएगा। कुल 77 किलोमीटर लंबा यह खंड उत्तरी पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच लंबवत विस्तार में फैले वृहद अमृतसर से भोटा कॉरिडोर का हिस्सा है, जो चार प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों- यानी अमृतसर-भटिंडा-जामनगर आर्थिक कॉरिडोर, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे, उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर और कांगड़ा-हमीरपुर-बिलासपुर-शिमला कॉरिडोर– को जोड़ता है। यह घोमन, श्री हरगोबिंदपुर और पुलपुक्ता शहर (प्रसिद्ध गुरुद्वारा पुलपुक्ता साहिब का स्थान) में स्थित धार्मिक स्थलों के लिए आवागमन को बेहतर करने में मदद करेगा।
      वहीं, प्रधानमंत्री 410 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से मुकेरियां और तलवाड़ा के बीच बनने वाली लगभग 27 किलोमीटर लंबी एक नई ब्रॉड गेज रेलवे लाइन की आधारशिला रखेंगे। यह रेल लाइन नंगल बांध-दौलतपुर चौक रेलवे खंड का विस्तार होगी। इससे इस इलाके में सभी मौसम में आवागमन लायक परिवहन का साधन उपलब्ध होगा। इस परियोजना का सामरिक महत्व भी है, क्योंकि यह मुकेरियां में मौजूदा जालंधर-जम्मू रेलवे लाइन से जुड़कर जम्मू एवं कश्मीर के लिए एक वैकल्पिक मार्ग के रूप में काम करेगी। यह परियोजना पंजाब के होशियारपुर और हिमाचल प्रदेश के ऊना के लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगी। इससे इस इलाके में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और हिल-स्टेशनों के साथ-साथ धार्मिक महत्व के स्थानों के लिए आसान संपर्क (कनेक्टिविटी) सुविधा भी उपलब्ध होगी।
      490 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जाएगा 100 बिस्तरों वाला पीजीआई सैटेलाइट सेंटर                              देश के सभी हिस्सों में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के प्रधानमंत्री के प्रयासों के तहत पंजाब के तीन शहरों में नई चिकित्सा अवसंरचना का शिलान्यास किया जाएगा। 490 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से फिरोजपुर में 100 बिस्तरों वाला पीजीआई सैटेलाइट सेंटर बनाया जाएगा। यह केन्द्र आंतरिक चिकित्सा (इंटरनल मेडिसिन), शल्य-चिकित्सा (जनरल सर्जरी), हड्डी रोग, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री-रोग, बाल चिकित्सा, नेत्र-रोग (ऑप्थल्मोलॉजी), कान, नाक एवं गला रोग और मनोरोग चिकित्सा– नशा मुक्ति (साइकियाट्री-ड्रग डी-एडिक्शन) सहित 10 विशिष्ट क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान करेगा। यह उपग्रह केन्द्र फिरोजपुर और आसपास के क्षेत्रों में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगा।
      कपूरथला और होशियारपुर में लगभग 325 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 100 सीटों की क्षमता वाले दो मेडिकल कॉलेज विकसित किए जायेंगे। इन कॉलेजों को केन्द्र प्रायोजित योजना ‘जिला/रेफरल अस्पतालों से जुड़े नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना’ के तीसरे चरण में मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत पंजाब के लिए कुल तीन मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किए गए हैं। इस योजना के प्रथम चरण में एसएएस नगर के लिए स्वीकृत किए गए कॉलेज में कामकाज पहले ही शुरू हो चुका है।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहथियार के बल पर ननबैंकिंग कम्पनी के फील्ड अफसर से 92 हजार रुपये की लूट
    Next Article विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ा कोरोना का खतरा, चुनाव आयोग चिंतित

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    June 18, 2026

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.