Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के स्वनिर्मित बूथ स्तरीय टिफिन वनभोज में जुटे कार्यकर्ता, पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा ऐसे आयोजन से सामाजिक समरसता को मिलता है बल
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा के स्वनिर्मित बूथ स्तरीय टिफिन वनभोज में जुटे कार्यकर्ता, पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा ऐसे आयोजन से सामाजिक समरसता को मिलता है बल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    भाजपा के स्वनिर्मित बूथ स्तरीय टिफिन वनभोज में जुटे कार्यकर्ता, पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा ऐसे आयोजन से सामाजिक समरसता को मिलता है बल।
    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों के बूथ स्तरीय स्वनिर्मित टिफिन वनभोज रविवार को सिदगोड़ा में सम्पन्न हुआ। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर पिकनिक स्पॉट पर कार्यकर्ताओं ने सामुहिक रूप से स्वनिर्मित टिफिन वनभोज का आनंद लिया। वनभोज में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास विशेष रूप से शामिल हुए और कार्यकर्ताओं के संग बैठकर विभिन्न प्रकार के शाकाहारी व्यंजनों का आनंद लिया। कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों से लाये विभिन्न प्रकार के व्यजंनों को एक-दूसरे के बीच बाँटकर लुत्फ उठाया। इस दौरान मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी जिनमें कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वनभोज के दौरान कार्यकर्ताओं ने सूर्य मंदिर परिसर समेत पार्कों की खूबसूरती के बीच कई तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद किया। पूरे आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
    इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस अनूठे पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वनभोज से सामाजिक समरसता को बल मिलता है। संगठन स्तर पर ऐसे आयोजनों के माध्यम से कार्यकर्ताओं से मिलना हमेशा सुखद अनुभव होता है। कहा कि भाजपा परिवार के समान है। यहां सभी कार्यकर्ता परिवार के सदस्यों की तरह एक दूसरे से आत्मीय रूप से जुड़ें हैं। उन्होंने कहा कि टिफिन पिकनिक से पारिवारिक रिश्तों को भी मजबूती मिलती है। इस दौरान उन्होंने मंडल अध्यक्षों को आगामी दिनों में अपने मंडलों में टिफिन वनभोज के आयोजन को लेकर अपील की।
    इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, राकेश सिंह, पवन अग्रवाल, मंजीत सिंह, प्रेम झा, ज्योति अधिकारी, धर्मेंद्र प्रसाद, टुनटुन सिंह, भूपेंद्र सिंह, काजू शांडिल, विष्णु कैवर्तो, संतोष ठाकुर, दीपक झा, प्रशांत पोद्दार, अखिलेश चौधरी, विपीन सिंह, सुरेंद्र मिश्रा, रूबी झा, सुरज कुमार, राकेश राय, संजय सिंह, जीवन साहु, बंटी अग्रवाल, गौतम प्रसाद, रॉकी सिंह, अनमोल वर्मा, कुमार बिश्वजीत, पुष्पेंद्र मिश्रा, रंजीत सिंह, राकेश सिंह, मधु तांती समेत सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक ही शौचालय पर आवेदन देकर निकली 6 शौचालय की राशि ।
    Next Article ‘दंगा राजनीति और त्रासदी’ के ब्रांड एंबेसडर बने जमशेदपुर के स्टार आरसी जी

    Related Posts

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    June 6, 2026

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    June 6, 2026

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति

    दो साल से बंद जलमीनार, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

    जमीन गई, नौकरी नहीं मिली, यूसील के खिलाफ खेत में उतरीं विस्थापित महिला आशा उरांव, अनोखे विरोध से मचा हड़कंप

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.