Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 15-18 आयु वर्ग का कोविड टीकाकरण  अभियान को लेकर जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों को मूर्त रूप दिया
    Breaking News Headlines झारखंड

    15-18 आयु वर्ग का कोविड टीकाकरण  अभियान को लेकर जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों को मूर्त रूप दिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 2, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    15-18 आयु वर्ग का कोविड टीकाकरण  अभियान को लेकर जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों को मूर्त रूप दिया

     

    राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में 03 जनवरी 2022 से 15-18 आयु वर्ग का कोविड टीकाकरण किया जाना है। इस टीकाकरण अभियान को लेकर जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है जिससे 15-18 आयु वर्ग के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान चलाते हुए निर्धारित समयावधि में सभी योग्य लाभुकों को कोविड टीका देना सुनिश्चित किया जा सके। गौरतलब है कि जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा सभी स्कूलों एवं कॉलेजों में उक्त आयु वर्ग के टीकाकरण हेतु अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है । वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग-सह- एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा द्वारा जानकारी दी गयी कि उक्त टीकाकरण अभियान को लेकर जिले में स्थाई टीका केंद्र बनाने के साथ साथ कुछ विद्यालयों में मोबाइल वैन के माध्यम से भी एक साथ टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

    शहरी क्षेत्र में बनाये गए स्थाई टीका केंद्र की सूची निम्नवत है-

    1. राजेन्द्र विद्यालय

    2. हिल टॉप स्कूल

    3. आर.वी.एस एकेडमी, डिमना

    4. सेवा सदन, सोनारी

    5.एक्स.एल.आर.आई(XLRI)

    6. विद्या भारती, चिन्मया विद्यालय

    7. आर पी, पटेल, जुगसलाई

    8. ज्ञानदीप हाई स्कूल, बिरसानगर जोन 6

    15-18 आयु वर्ग के टीकाकरण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां निम्नांकित हैं-

    1. 01 जनवरी 2022 से 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों का ऑनलाइन पंजीकरण को-विन पोर्टल पर शुरू है।

    2.ऑन-साइट पंजीकरण 3 जनवरी 2022 से शुरू होगा।

    3.वर्ष 2007 या उससे पहले जन्म लेने वाले बच्चे को-विन(ऑनलाइन) या ऑन-साइट (वॉक-इन) मोड में पंजीकरण कर सकेंगे।

    4.आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, फोटो के साथ राशन कार्ड, विशिष्ट विकलांगता आईडी (यूडीआईडी ​​कार्ड / प्रमाण पत्र) जैसे अन्य वैध निर्धारित फोटो आईडी कार्ड के अलावा पंजीकरण के लिए बच्चों के लिए फोटो आईडी में से एक छात्र फोटो आईडी कार्ड को भी शामिल किया गया है।

    5. जब अन्य कार्ड उपलब्ध न हों तो छात्र पहचान पत्र का उपयोग अधिमानतः किया जाएगा।

    6. लाभार्थी ऑनलाइन माध्यम से स्व-पंजीकरण कर सकते हैं।(subject to an overall limit of 4 registration in an account or in other words through a mobile number)

    7. लाभार्थी दूसरे मोबाइल नंबर के माध्यम से नया खाता बनाकर भी पंजीकरण करा सकते हैं।

    8. जैसा कि अभी होता है, लाभार्थी अपने माता-पिता, परिवार के सदस्य या दोस्तों आदि के मौजूदा खाते के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।

    9. सफल पंजीकरण पर एक लाभार्थी आईडी जनरेट होगी।

    10. छात्र आईडी कार्ड के साथ पंजीकरण करने वालों के लिए- आईडी कार्ड नंबर (4 से 12 अंक) के पहले मोबाइल नंबर के अंतिम 4 अंकों को लगाया जाएगा जिससे विशेष लाभार्थी आईडी कार्ड नम्बर बनाया जाएगा।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंत्री बन्ना ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से किया जीनोम सिक्वेन्सी मशीन की मांग, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा जल्द मिलेगा मशीन
    Next Article एक ही शौचालय पर आवेदन देकर निकली 6 शौचालय की राशि ।

    Related Posts

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    June 6, 2026

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    June 6, 2026

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति

    दो साल से बंद जलमीनार, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

    जमीन गई, नौकरी नहीं मिली, यूसील के खिलाफ खेत में उतरीं विस्थापित महिला आशा उरांव, अनोखे विरोध से मचा हड़कंप

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.