Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चंडीगढ़ के नतीजे! बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लिए सियासी संदेश?
    Headlines राजनीति

    चंडीगढ़ के नतीजे! बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लिए सियासी संदेश?

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में पहली बार मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी ने सबसे ज्यादा वार्डों पर जीत हांसिल करके डेढ़ दशक में पहली बार बीजेपी को पछाड़ा है?खबर है कि 35 वार्डो वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में 14 वार्डों में आम आदमी पार्टी ने, 12 वार्डों में बीजेपी ने, 8 वार्डों में कांग्रेस ने और एक वार्ड में शिरोमणि अकाली दल ने जीत दर्ज की है.
    इस चुनाव में बीजेपी को तगड़ा सियासी झटका लगा है, वार्ड नंबर 17 के उम्मीदवार और मौजूदा मेयर रवि के शर्मा को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दमनप्रीत सिंह उर्फ बादल ने 828 वोटों से हराया है.बीजेपी के लिए इन नतीजों में साफ संदेश है कि पीएम नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल से जनता का भरोसा उठ गया है, तो सीएम अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल पर जनता भरोसा करने लगी है.कांग्रेस के लिए भी इसमें साफ सियासी संदेश यही है कि बीसवीं सदी के राजनीतिक तौर तरीकों से कांग्रेस बाहर आए, केवल मोदी सरकार का विरोध करने से काम नहीं चलेगा, आप के दिल्ली मॉडल की तरह राजस्थान, छत्तीसगढ़ जैसे किसी कांग्रेसी राज्य में राहुल गांधी को एक मॉडल तैयार करना होगा कि यदि वे 2024 में सत्ता में आते हैं, तो जनता को क्या-क्या सुविधाएं देंगे? प्रशासनिक व्यवस्थाओं में क्या सुधार करेंगे?
    यही नहीं, राजस्थान जैसे राज्य में इसे लागू करके भी दिखाना होगा, क्योंकि प्रायोगिक मॉडल के बगैर कागजी घोषणाओं पर जनता भरोसा नहीं करेगी!यदि कुछ यूनिट पर फ्री बिजली देना चाहते हैं, तो राजस्थान में करके दिखाएं, महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाना चाहते हैं, तो राजस्थान में करके दिखाएं!

    जनता को सीधा फायदा मिलेगा, तब ही जनता भरोसा कर पाएगी?

    सियासी सयानों का मानना है कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार दिखावे की राजनीति में कमजोर साबित हुई है, यही वजह है कि आज महंगाई भले ही मोदी सरकार के गलत फैसलों के कारण बढ़ी हो, लेकिन पेट्रोल-डीजल के रेट के कारण देशभर में बदनामी राजस्थान की हुई, महंगी बिजली के कारण जनता की नजरों में कांग्रेस पर सवालिया निशान लगा है?
    अशोक गहलोत सरकार को जनता को अच्छा लगे ऐसा मॉडल देना होगा, तभी 2018 में राजस्थान में और 2024 में केंद्र में कांग्रेस को कामयाबी मिल पाएगी!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीट-पीजी 2021 काउंसलिंग में देरी से रेजिडेंट डॉक्टरों में दिखा रोष, जमकर किया प्रदर्शन
    Next Article आलिया भट्ट बनीं पेटा इंडिया की 2021 पर्सन ऑफ द ईयर

    Related Posts

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.