Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने मारी बाजी, 14 सीटें जीती
    Headlines खबरें राज्य से

    चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने मारी बाजी, 14 सीटें जीती

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaDecember 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। चंडीगढ़ नगर निगम के लिए 35 वार्डों के लिए आए चुनाव परिणाम में आम आदमी पार्टी ने बाजी मार ली है। आप ने 14 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा 12 और कांग्रेस 8 पर सिमटकर रह गई। आम आदमी पार्टी ने पहली बार चुनाव लड़कर इतिहास बना दिया। जबकि दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने एकमात्र रैली की थी। वहीं, भाजपा के लिए प्रचार करने वाले हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्‌टर और केंद्र सरकार में मंत्री अनुराग ठाकुर और मनोज तिवारी कोई करिश्मा नहीं दिखा सके। भाजपा निगम की सत्ता से बाहर हो गई। यहां तक कि भाजपा के मौजूदा मेयर रविकांत शर्मा बुरी तरह से हार गए, जबकि सीनियर डिप्टी मेयर हारते-हारते बचे। कांग्रेस के हालात सबसे बुरे रहे। कांग्रेस के लिए रणदीप सूरजेवाला, कुमारी शैलजा और कन्हैया कुमार ने प्रचार किया था, लेकिन पार्टी बुरी तरह से हार गई। कांग्रेस पिछली बार की 4 सीटों के मुकाबले 8 सीटें जीती, लेकिन बहुमत के आंकड़े तक पहुंचना तो दूर, तीसरे नंबर पर रह गई।

    कुल मिलाकर, केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ नगर निगम में 35 वार्डों में पार्षद चुनने के लिए मुख्य मुकाबला आप और भाजपा में ही रहा। जिनके बीच सिर्फ 2 सीटों का अंतर रहा। बता दें चंडीगढ़ में पिछले साल के मुकाबले इस बार 1 प्रतिशत अधिक यानि रिकॉर्ड 60.45 प्रतिशत मतदान हुआ था।  साल 1996 में हुए नगर निगम चुनाव में भाजपा को 13 कांग्रेस को एक, शिअद को दो और चंडीगढ़ विकास मंच को तीन सीट मिली थी। साल 2001 में भाजपा को तीन, कांग्रेस को 13, शिअद को एक और चंडीगढ़ विकास मंच को तीन सीट मिली। 2006 में भाजपा को छह, कांग्रेस को 13, बसपा को एक, शिअद को दो और चंडीगढ़ विकास मंच को चार सीटें मिली थी। साल 2011 में भाजपा को 10, कांग्रेस को 11, शिअद को दो और बसपा को दो सीट पर जीत हासिल हुई थी। साल 2016 में भाजपा को 20, कांग्रेस को चार, शिअद को एक और एक निर्दलीय उम्मीदवार जीता था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअश्रुपूरित आँखों से हुआ सफर-ए-शहादत का समापन* *महिलाओं और बच्चों संभाली पाठ, शब्द-कीर्तन की जिम्मेदारी
    Next Article मुखिया ,सरपंच , वार्ड सदस्य ,वार्ड पंच को प्रखण्ड मुख्यालय में दिलाया शपथ

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.