Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वकीलों ने CJI को लिखी चिट्ठी, नफरती भाषण देने वालों के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेने की रखी मांग
    Breaking News Headlines

    वकीलों ने CJI को लिखी चिट्ठी, नफरती भाषण देने वालों के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेने की रखी मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. हाल के दिनों में हरिद्वार और दिल्ली में दिए गए नफरती भाषणों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के कई वकीलों ने चिंता जताई है. करीब 76 वकीलों ने इसको लेकर मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना को एक चिट्ठी लिखी है. इसके जरिए इन्होंने स्वत: संज्ञान लेने का आग्रह किया है. बता दें कि एक धर्म संसद के दौरान मुसलमानों के खिलाफ नरसंहार के लिए नफरत भरे भाषण दिए गए थे.

    चिट्ठी में वकीलों ने कहा कि दिल्ली में हिंदू युवा वाहिनी और हरिद्वार में यति नरसिंहानंद द्वारा आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों में 17 और 19 दिसंबर 2021 के बीच, नफरत भरे भाषणों में मुसलमानों के नरसंहार के लिए खुला आह्वान किया गया.

    क्या है आरोप

    धर्म संसद में हिंदुत्व और मुसलमानों को लेकर साधु-संतों के विवादित भाषणों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में संतों और धर्मगुरुओं ने धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र उठाने, मुस्लिम प्रधानमंत्री न बनने देने, मुस्लिम आबादी न बढ़ने देने और कॉपी-किताब त्यागने जैसे बयान दिए हैं.

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यति नरसिंहानंद ने कहा, ‘आर्थिक बहिष्कार से काम नहीं चलेगा. हिंदुओं को खुद को अपडेट करने की जरूरत है. तलवारों की बात भूल जाओ. तलवारें मंच पर ही अच्छी लगती हैं. ये लड़ाई बेहतर हथियार वाले लोग ही जीतेंगे. झूठी बातों में मत रहना. ज्यादा से ज्यादा बच्चे और अच्छे हथियार ही तुम्हें बचाने वाले हैं. सबको अपने घर परिवार खुद बचाने होंगे.’

    अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

    हरिद्वार में आयोजित ‘धर्म संसद’ में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा भड़काने के लिए कथित तौर पर नफरत भरे भाषण देने के सिलसिले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है. हरिद्वार कोतवाली थाने के एसएचओ रकिंदर सिंह ने बताया कि ज्वालापुर के एक निवासी की शिकायत पर जितेंद्र नारायण त्यागी और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. त्यागी का नाम पहले वसीम रिजवी था. उन्होंने कहा कि वह इस महीने की शुरुआत में धर्म परिवर्तन करने के बाद हिंदू बने थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएटीएम में विस्फोटक बांधकर उड़ाया, 16 लाख रुपये लेकर भागे चोर
    Next Article राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज प्रमोद कुमार के परिवार से मिले

    Related Posts

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.