Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुन‍ियाभर में जासूसी करवा कर गुप्‍त सूचनाएं जुटा रहा है चीन: रिपोर्ट
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    दुन‍ियाभर में जासूसी करवा कर गुप्‍त सूचनाएं जुटा रहा है चीन: रिपोर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 21, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सूचनाओं को एकत्रित करने के लिए चीन विश्व को चारों ओर से घेर रहा है. इसके लिए चीन नेशनल इंटेलिजेंस उपकरणों के माध्यम से सही और गलत दोनों तरह के रास्तों को प्रयोग कर रहा है. आलम यह है कि इसके ल‍िए चीन के कई जासूस व्यक्तिगत स्तर के साथ ही व्यापार के साथ भी सक्रिय हैं. इन सब के पीछे महत्वपूर्ण यह है इसके लिए चीन सरकार ने ही मंजूरी दी है और चीनी जासूस अवसर पाते ही दुनियाभर से संवेदनशील जानकारी व डेटा चुरा रहे हैं. यह खुलासा पेंटागन की नवंबर में प्रकाशित चाइना मिलिट्री पावर रिपोर्ट में हुआ है.

    चीन ने बीते एक दशक में विश्व भर में जासूसी करवाने के काम का विस्तार किया है . र‍िपोर्ट के मुताबि‍क एक दशक में चीन से जुड़े आर्थिक जासूसी के मामलों में 1300 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक अमेर‍िकी एजेंसी एफबीआई ने 2020 में चीन से जुड़े कांउटरइंटेलेजेंस केस ओपन करने शुरू क‍िए थे, जिसमें औसतन 10 घंटें में चीन से जुड़ा एक कांउटरइंटेलेजेंस केस सामने आया था, वहीं एफबीआई डायरेक्‍टर क्रि‍स्टोफर ने 2020 में कहा था क‍ि एफबीआई ने तकरीबन पांच हजार एक्टि‍व कांउटरइंटेलेजेंस केस दर्ज क‍िए हैं, ज‍िसमें से तकरीबन आधे चीन से जुड़े हुए हैं, साथ ही पेंटागन ने अपनी रिपोर्ट में यह भी खुलासा क‍िया है क‍ि चीन व‍िश्‍वभर से दोहरे प्रयोग होने वाले सेना से जुड़े उपकरणों का अधिग्रहण करने का प्रयास करने में जुटा हुआ है, ज‍िसमें मरीन और नेवल टेक्‍नोलॉजी, ट्रेड सीक्रेटस, स्पेस और मिलट्री कम्‍यूनिकेशन से जुड़े उपकरण शामिल हैं.

    चीन के कई नागरिक जासूसी समेत सूचना चुराने जैसे आरोपों में विदेशों में गिरफ्तार हो चुके हैं. ऐसे ही एक मामले में 2020 में एक चीनी नागरिक को मेरीटाइम रेडिम इंजन को गलत तरीके से चीन निर्यात करने की साजिश में गिरफ्तार किया गया था. इस इंजन की खास बात यह है क‍ि यह इंजन सबमरीन को पॉवर देता है. इससे पूर्व अमेरिकी न्यायपालिका ने पांच चीनी हैकरों को 100 से अधिक कंपनियों, व‍िव‍ि, थिंकटैंक की गुप्‍त सूचनाओं में सेंध लगाने का दोषी पाया था . वहीं हालिया घटना में चीनी इंटेलेजेंसी एजेंसी के एक अधिकारी को एविशयन कंपनी की गुप्त सूचना चोरी करने की योजना बनाने का दोषी ठहराया गया था. इस घटना के बाद एफबीआई के अस्‍ट‍िटेंट डायरेक्टर एलन के मुताबिक ज‍िन्‍हें चीन के असल लक्ष्य को लेकर संदेह हैं, उन्हें अब यह समझना चाहिए , वह चोरी कर रहे हैं, अमेरिकी तकनीक चीन की अर्थव्यवस्था और उनकी मिट्टी को फायदा पहुंचा रही है.

    चीन अपने इस मकसद को पूरा करने के लिए विदेशों में रह रहे चीनी नागरिकों का प्रयोग कर रहा है. र‍िपोर्ट के मुताबिक विदेश में रह रहे अपने नागरिकों पर दबाव बनाकर, उन्हें ब्लैकमेल और उनसे छल करते हुए चीन अपने मकसदों को अंजाम दे रहा है. इसके साथ ही चीन शिक्षा, शैक्षणिक संस्‍थानों, थिंक टैंक और मीडिया का प्रयोग भी अपनी ताकत के तौर पर कर रहा है. जिसके तहत वह दलाई लामा के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन भी करवा रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिमी देश चीन के इस मकसद को समझने में देरी कर रहे हैं, तो वहीं चीन इसका फायदा उठा रहा है, उदाहरण के तौर पर 2018 में चीन की दो कंपनियों ने इटली में आर्मी के लिए ड्रोन बनाने वाली एक एव‍ि‍शयन कंपनी पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया था. अब सरकार इस डील की जांच कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी में महिलाओं को PM मोदी की सौगात, ट्रांसफर किए 10 अरब, कहा-बदल रहा है मातृशक्ति का जीवन
    Next Article आजसू झाखण्ड की आवाज बन गई है : सहिस

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.