Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्नाटक में मिड-डे मील में अंडे दिए जाने का मुद्दा गरमाया, साधुओं और मठों ने की आंदोलन करने की घोषणा
    Breaking News Headlines

    कर्नाटक में मिड-डे मील में अंडे दिए जाने का मुद्दा गरमाया, साधुओं और मठों ने की आंदोलन करने की घोषणा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु. कर्नाटक के कल्याण और विजयपुरा में स्कूली बच्चों को मिड-डे मील में अंडे दिए जाने के फैसले के खिलाफ साधुओं और मठों ने आंदोलन करने की घोषणा की है. ऑल इंडिया वेजिटेरियन फेडरेशन ने स्कूलों में बच्चों को अंडे दिए जाने के खिलाफ सोमवार को बेलगावी में विधानसभा चलो आंदोलन की अपील की है. फेडरेशन ने सरकार से अपील की है कि अंडे के बदले बच्चों को मल्टीविटामिन युक्त शुद्ध वेजिटेरियन खाना दिया जाना चाहिए.कर्नाटक सरकार ने हाल में कुपोषण से निपटने के लिए बीदर, रायचूर, कलबुर्गी, यादगीर, कोप्पल, बेल्लारी और विजयपुरा जिलों के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में छात्रों के लिए अंडे देने का फैसला किया था. इस बीच लिंगायत, जैन, ब्राह्मण जैसे समुदाय से संबंधित प्रसिद्ध मठ और दूसरे धार्मिक संस्थान इसका विरोध कर रहे हैं. उन्होंने बेलगावी में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार से अपील की कि धार्मिक समुदायों से आने वाले लाखों छात्रों के हित में अंडे देने के फैसले को वापस लिया जाए.
    रिपोर्ट के मुताबिक, ऑल इंडिया वेजिटेरियन फेडरेशन के संयोजक दयानंद स्वामीजी ने कहा कि विधानसभा चलो आंदोलन के जरिए AIVF सिर्फ शाकाहारी खानों पर निर्भर लाखों छात्रों के लिए राज्य में अलग से “वेजिटेरियन आंगनवाड़ी और स्कूलों” को खोलने की भी मांग करेगी. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई खुद आंदोलनकारियों से नहीं मिलते और मिड-डे मील से अंडे वापस नहीं लेते.

    उन्होंने कहा कि हालांकि राज्य सरकार ने स्कूलों में छात्रों को अंडे के बदले केले का विकल्प दिया है, लेकिन स्कूल में बच्चों को नियमित रूप से अंडे देने की परंपरा “शाकाहारी धर्मों” के बच्चों को अंडे खाना शुरू करने के लिए मजबूर करेगी. उन्होंने कहा कि अगर आंगनवाड़ी से लेकर 8वीं कक्षा तक बच्चों को सालों तक स्कूल परिसर में अंडे खिलाए जाते हैं, तो इसका असर शाकाहारी बच्चों पर स्वभाविक रूप से पड़ेगा.
    इससे पहले उडुपी पेजावर मठ के प्रमुख स्वामी विश्वप्रसन्ना तीर्थ ने कहा था कि सभी बच्चों को मिड-डे मील में अंडे देने के बारे में उनकी राय मांगी गई थी, जिसपर उन्होंने कहा था कि सभी को अपनी पसंद का भोजन करने की स्वतंत्रता है और शाकाहारियों को अंडे खाने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए. स्वामी ने कहा था, टिप्पणी का गलत अर्थ निकाला गया कि मैं कमजोर और कुपोषित बच्चों को अंडे देने के खिलाफ हूं. मीडिया के एक वर्ग ने इस मुद्दे पर लोगों को मेरे खिलाफ करने का प्रयास करते हुए उन्हें गुमराह किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंजुरी में स्वर्ग से गीतों का झरना
    Next Article सेबी ने एक साल के लिए सात कमोडिटीज के वायदा कारोबार पर लगाई रोक

    Related Posts

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    June 8, 2026

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.