Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नक्शा विचलन भवन के बसमेन्ट,पार्किंग का अवैध इस्तेमाल कर भवन बनाने वालों पर होगी कार्रवाई :उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    नक्शा विचलन भवन के बसमेन्ट,पार्किंग का अवैध इस्तेमाल कर भवन बनाने वालों पर होगी कार्रवाई :उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नक्शा विचलन भवन के बसमेन्ट,पार्किंग का अवैध इस्तेमाल कर भवन बनाने वालों पर होगी कार्रवाई :उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम

    उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निकाय पदाधिकारियों के साथ बैठक, अवैध/विचलित भवन निर्माण/भवन के बसमेन्ट/पार्किंग का अवैध इस्तेमाल को लेकर माननीय उच्च न्यायालय में दायर पीआईएल पर किया गया विमर्श, जांचोपरांत कार्रवाई को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सूरज कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय नगर निकाय के स्वच्छता, अवैध/विचलित भवन निर्माण/भवन के बसमेन्ट/पार्किंग का अवैध रूप से व्यवसायिक उपयोग आदि मामलों को लेकर नगर निकाय पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में विशेष पदाधिकारी जमशेदपुर अक्षेस, कार्यपालक पदाधिकारी मानगो नगर निगम व कार्यपालक पदाधिकारी, जुगसलाई नगर परिषद उपस्थित रहे। माननीय उच्च न्यायालय में दायर पीआईएल जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बने भवनों के बेसमेन्ट/ग्राउण्ड फ्लोर में कर्णांकित पार्किंग एरिया का अतिक्रमण करते हुये अवैध रूप से व्यवसायिक उपयोग किये जाने पर चर्चा की गई । उक्त पी.आई.एल के आलोक में उपायुक्त द्वारा तीनों नगर निकाय के पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवस्थित वैसे भवनों, जिसके बेसमेन्ट/ग्राउण्ड फ्लोर में कर्णांकित पार्किंग एरिया का अतिक्रमण कर भवन निर्माताओं/भूस्वामियों द्वारा अवैध रूप से व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है, उन्हें झारखण्ड नगरपालिका अधिनियम के प्रावधानान्तर्गत नोटिस निर्गत कर अविलम्ब व्यवसायिक गतिविधि बन्द करने एवं उसे पार्किंग में तब्दिल करने हेतु कठोर चेतावनी देना सुनिश्चित करें। साथ ही उपायुक्त द्वारा यह भी निदेश दिया गया कि यदि संबंधित भवन निर्माता/भूस्वामि नोटिस का अनुपालन नहीं करते है, तो प्रश्नगत भवन के बेसमेन्ट/ग्राउण्ड फ्लोर में कर्णांकित पार्किंग एरिया में संचालित व्यवसायिक गतिविधि को बन्द कराने, बेसमेन्ट/ ग्राउण्ड फ्लोर को सील करने तथा जुर्माना वसूलने की कार्रवाई करते हुये व्यवसायिक प्रतिष्ठान का अनुज्ञप्ति रद्द करने की कार्रवाई की जायेगी। साथ ही *स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) अन्तर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त द्वारा निम्नलिखित निदेश दिये गये-*

    1. नगर निकाय के पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि अपार्टमेन्ट/व्यवसायिक भवनों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु कम्पोस्ट मशीन का अधिष्ठापन कराने हेतु भवन निर्माताओं/भूस्वामियों को नोटिस निर्गत करेंगे। साथ ही भविष्य में पारित किये जाने वाले भवनों में कम्पोस्ट का अधिष्ठापन करना अनिवार्य होगा।

    2. तीनों नगर निकाय के पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि उड़नदस्ता टीम का गठन कर प्रतिदिन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग करने वाले व्यवसायियों/ दुकानदारों अथवा व्यक्तियों जो प्रतिबंधित प्लास्टिक की खरीद-बिक्री करते है उनसे नियमानुसार जुर्माना वसूली करने हेतु कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है।

    3. वैसे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं फुटपाथ पर लगाने वाले ठेला संचालकों को सूखा तथा गीला कचड़ा संग्रहित करने हेतु अलग-अलग डस्टबीन स्थापित करने हेतु निदेशित करने की कार्रवाई की जाय। वैसे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं फुटपाथ पर लगाने वाले ठेला संचालकों, जिनके द्वारा अपने दुकान के सामने डस्टबीन नहीं लगाया गया है एवं दुकान का कचड़ा सार्वजनिक सड़क/ स्थल पर फेंकते पाये जाते हैं उनसे जुर्माना वसूलने हेतु निदेशित किया गया है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच सरकार ने यात्रा और भीड़भाड़ से बचने की दी सलाह
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    July 23, 2026

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 13 पेटी शराब समेत भारी सामान जब्त

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.