Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपनी मां-बहन का सम्मान करना सीखिए, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग से बोले मुख्यमंत्री पिनराई विजयन
    Breaking News Headlines राजनीति

    अपनी मां-बहन का सम्मान करना सीखिए, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग से बोले मुख्यमंत्री पिनराई विजयन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तिरुवनन्तपुरम. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की कड़ी आलोचना की, जिसने हाल में एक रैली के दौरान उनकी सरकार के वक्फ बोर्ड नीति के विरोध में उनके परिवार को निशाना बनाया था. उन्होंने पार्टी के नेतृत्व से कहा कि किसी की भी मां-बहन का सम्मान करना सीखें.

    रैली में कथित तौर पर असभ्य नारे और टिप्पणियों के लिए इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कार सीखने की शुरुआत परिवार से होती है. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की रैली में लगाए गए नारों पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए मुख्यमंत्री ने जानना चाहा कि उन्होंने वक्फ बोर्ड के मुद्दे में उनके दिवंगत पिता को क्यों घसीटा. रैली के दौरान कहा गया था कि विजयन के दिवंगत पिता मुंदायिल कोरान ताड़ी निकालते थे और केरल उन्हें दहेज में नहीं मिला है.
    मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि मैं नहीं समझ पाया कि आपने वक्फ बोर्ड के मुद्दे में मेरे गरीब पिता को क्यों घसीटा, जिनका निधन तब हो गया था जब मैं उच्च विद्यालय में पढ़ता था. उन्होंने आपका क्या बिगाड़ा? क्या ताड़ी निकालना उनके लिए गलत था? मैंने हमेशा कहा है कि मुझे गर्व है कि मैं ताड़ी निकालने वाले का बेटा हूं. वो कन्नूर जिला सम्मेलन के तहत आयोजित माकपा की बैठक को संबोधित कर रहे थे.

    मुख्यमंत्री ने मुस्लिम लीग के एक नेता की ओर से पीडब्ल्यूडी मंत्री पीए मुहम्मद रियास की बेटी वीणा से शादी पर की गई अभद्र टिप्पणी की भी आलोचना की. विजयन ने कहा कि आपको जानना चाहिए कि कैसे अपनी मां-बहन का सम्मान किया जाता है. संस्कार की शुरुआत परिवार से होनी चाहिए. कोझिकोड में गुरुवार को मुस्लिम लीग की तरफ से आयोजित रैली में पार्टी के राज्य सचिव अब्दुरहमान कल्लायी ने लीग के कार्यकर्ताओं से कहा था कि वो खुलकर कहें कि रियास की पिछले साल वीणा से शादी अवैध है. हालांकि बाद में उन्होंने बिना शर्त माफी मांग ली थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 7,350 नए मामले, 202 मरीजों की गई जान
    Next Article केबुल टाउन में सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी गयी श्रद्धांजलि, किया वीरता का गुणगान

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.