Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पेटीएम पेमेंट्स बैंक को मिला शेड्यूल बैंक का दर्जा
    Breaking News Business Headlines

    पेटीएम पेमेंट्स बैंक को मिला शेड्यूल बैंक का दर्जा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पेटीएम के निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank को शेड्यूल पेमेंट्स बैंक का दर्जा दे दिया है. यह फैसला भारतीय रिजर्व बैंक एक्ट 1934 के तहत किया गया है. शेड्य होने की वजह से अब पेटीएम नए बिजनेस मौकों की ओर फोकस कर सकता है. रिजर्व बैंक के इस फैसले से पेटीएम का शेयर देखते ही देखते करीब 5 फीसदी उछल गया, जो गिरावट का दौर झेल रहा था. भारतीय रिजर्व बैंक ने सितंबर में ही यह फैसला ले लिया था और फिर अक्टूबर में इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया था. हालांकि इसकी घोषणा पेटीएम पेमेंट्स बैंक की तरफ से आज गुरुवार 9 दिसंबर को की गई है.

    निवेशकों को पेटीएम ने किया खुश

    हाल ही में पेटीएम अपना महाआईपीओ लेकर आया था, लेकिन बाजार में लोगों की तरफ से कंपनी को बेहद खराब रेस्पॉन्स मिला. यहां तक कि इसका आईपीओ गिरावट के साथ लिस्ट हुआ था. कुछ ही दिनों में पेटीएम के शेयर में गिरावट 41 फीसदी तक जा पहुंची. आज पेटीएम पेमेंट्स बैंक को शेड्यूल्ड बैंक का दर्ज मिलने के बाद शेयर की कीमत करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 1645 रुपये तक जा पहुंची जबकि इससे पहले पेटीएम का शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहा था.

    क्या फायदा होगा पेटीएम को?

    इसका पहला फायदा तो कंपनी के शेयरों में उछाल के रूप में दिख ही रहा है. अब शेड्यूल्ड बैंक का दर्जा मिलने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक सरकारी और अन्य बड़े कॉरपोरेशन के रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल में हिस्सा ले सकेगा. इसके अलावा वह प्राइमरी ऑक्शन में शामिल हो सकेगा. साथ ही फिक्स्ड रेट और वैरिएबल रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में भी भागीदार बन सकेगा. इतना ही नहीं वह मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी के लिए भी भागीदार बन सकेगा. पेटीएम पेमेंट्स बैंक अब सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली फाइनेंशियल इनक्लूजन स्कीमों में पार्टनरशिप के लिए योग्य हो गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोलकाता हाई कोर्ट ने रद्द किया मिथुन के खिलाफ विवादित भाषण केस
    Next Article जहरीले सांपों को अपना बच्‍चा मानते हैं बौद्ध भिक्षु विलथा, मठ में दी जगह

    Related Posts

    सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी मिथिलांचल सिदगोड़ा में शारदीय नवरात्र के लिए भूमि पूजन

    September 14, 2026

    एसएसपी ने किया बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

    September 14, 2026

    मेघराज मेमोरियल बी॰एड॰ काॅलेज में हिन्दी दिवस का भव्य आयोजन, प्रशिक्षुओं ने दिखाई प्रतिभा

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी मिथिलांचल सिदगोड़ा में शारदीय नवरात्र के लिए भूमि पूजन

    एसएसपी ने किया बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

    विजया गार्डन में 10वीं मंजिल से गिरकर पूर्व टाटा स्टील अधिकारी की मौत

    खोदावंदपुर में गणेश चतुर्थी, चौरचन और तीज पर्व को लेकर दिखा उत्साह का माहौल

    महंत बाल गोविंद दास के स्मरण में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    मेघराज मेमोरियल बी॰एड॰ काॅलेज में हिन्दी दिवस का भव्य आयोजन, प्रशिक्षुओं ने दिखाई प्रतिभा

    बरियारपुर पश्चिमी पंचायत में आंगनबाड़ी सेविका पर बेटी के नाम से जीविका सीएम की ड्यूटी करने का आरोप

    गरीब परिवारों के 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह

    नेपाली सेवा समिति गोलमुरी द्वारा तीज महोत्सव का भव्य आयोजन

    दुबई फरार होने की फिराक में था प्रिंस खान का भाई बंटी खान, कोलकाता से गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.