Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉक्टर्स की लापरवाही के चलते निकालनी पड़ी 15 लोगों की आंखें, गंदा था ऑपरेशन थिएटर
    Breaking News Headlines बिहार

    डॉक्टर्स की लापरवाही के चलते निकालनी पड़ी 15 लोगों की आंखें, गंदा था ऑपरेशन थिएटर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार. मुजफ्फरपुर के आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 15 लोगों की आंखें निकालनी पड़ी थीं जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया था. अब जांच में सामने आया है कि आई हॉस्पिटल का ऑपरेशन थियेटर ‘गंदा’ और ‘संक्रमित’ था जिसके चलते इतना बड़ा हादसा हो गया. एसकेएमसीएच की माइक्रोबायोलॉजी विभाग की जांच रिपोर्ट में पता चला है कि ओटी में बेहद संक्रामक बैक्टीरिया मौजूद था जो कि इंसान की आंखों को सिर्फ 2 दिन में हराब कर देता है. ऑपरेशन थियेटर को स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के हिसाब से साफ़ नहीं किया जा रहा था.

    सोमवार को सीएस डॉ विनय कुमार शर्मा और आई हॉस्पिटल की जांच के लिए बनी टीम के सामने जांच रिपोर्ट पेश की गई थी. इस दौरान एसकेएमसीएच के नेत्र रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार और ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता भी मौजूद थे. चार घंटे तक सीएस चेंबर में जांच रिपोर्ट पर चर्चा की गयी और इसके हर पहलू को जाना-समझा गया, इसके बाद इसे सार्वजनिक किया गया है.

    क्या सामने आया जांच में?

    सीएस ने बताया कि आई हॉस्पिटल के ऑपरेशन थियेटर में सुडोमोनास और स्टेफायलोकोकस बैक्टीरिया पाया गया है. यह काफी खतरनाक बैक्टीरिया होता है. एक से दो दिन में ही यह आंख खराब कर देता है. सिविल सर्जन ने बताया कि एसकेएमसीएच में जिन लोगों की आंख निकाली गयी, उनमें भी यह बैक्टीरिया पाया गया है. एसीएमओ डॉ सुभाष प्रसाद सिंह ने बताया कि माइक्रोबायोलॉजी की रिपोर्ट को पटना स्वास्थ्य विभाग के पास भेज दिया गया है.

    जिन मरीजों को आंख के इलाज के लिए पटना आईजीआईएमएस इलाज के लिए भेजा गया था वहां भी जांच में यह बैक्टीरिया पाया गया. इसके अलावा जिन लोगों की आंखें निकाली गयीं उनकी आंखों की जांच एसकेएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी लैब में की गयी. दोनों में जांच भी इस बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है. एसकेएमसीएच में 11 लोगों की आंखें निकालनी पड़ी थीं. इससे पहले आई हॉस्पिटल में चार लोगों की आंखें निकाली गयी थीं. जिन लोगों की आंखें निकाली गयीं, वह अभी एसकेएमसीएच में ही भर्ती हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोविड-19 के बाद सरकार लगातार अर्थव्यवस्था को गति देने की कर रही कोशिश
    Next Article रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 5 घंटे के भारत दौरे के दौरान 28 समझौतों पर लगी मुहर

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.