Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुंबई टेस्ट में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को दी 372 रनों से मात, सीरीज की अपने नाम
    Breaking News Headlines

    मुंबई टेस्ट में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को दी 372 रनों से मात, सीरीज की अपने नाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. भारत ने न्यूजीलैंड को मुंबई टेस्ट में 372 रन से बड़ी हार रसीद की है. इसी के साथ उसने 2 टेस्ट मैच की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली. भारत ने मुंबई टेस्ट जीतने के लिए न्यूजीलैंड के सामने 540 रन का लक्ष्य रखा था, जिससे न्यूजीलैंड पार नहीं पा सकी और 167 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इस करारी हार के साथ ही न्यूजीलैंड के भारत में सीरीज जीतने का इंतजार भी बढ़ गया. वहीं पिछले 33 सालों में भारत में टेस्ट मैच जीतने का उसका सपना भी टूट गया. ये टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा थी. टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे एडिशन में यह भारत की पहली घरेलू सीरीज थी. उसने इंग्लैंड दौरे से इस एडिशन की शुरुआत की थी.

    न्यूजीलैंड का 1956 से अब तक भारत का ये 12वां दौरा था. इस दौरे को मिलाकर उसने भारत में 37 टेस्ट खेले जिसमें केवल दो टेस्ट ही कीवी टीम जीत सकी है, जबकि 15 में मुंह की खाई है. इससे साफ है कि भारत में उसका रिकॉर्ड कितना खराब है. न्यूजीलैंड ने आखिरी बार 1988 में टीम इंडिया को उसके घर में हराया था. न्यूजीलैंड ने भारत में कभी टेस्ट सीरीज भी नहीं जीती है. और, पिछले 65 सालों से जारी उसका ये इंतजार इस बार भी बरकरार रहा है.
    भारत ने पहली पारी में 325 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 62 रन पर ही पहली इनिंग में ढेर हो गई. इसके बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी 7 विकेट पर 276 रन बनाकर घोषित की और न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 540 रन का लक्ष्य रखा. लेकिन वानखेडे की पिच पर न्यूजीलैंड की दूसरी पारी भी निराशाजनक रही. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 140 रन बना लिए थे.

    चौथे दिन न्यूजीलैंड ने इसी स्कोर से आगे खेलना शुरू किया. लेकिन सिर्फ 45 मिनट में ही उसके बाकी बचे 5 बल्लेबाज भी पवेलियन लौट गए और मैच भारत की झोली में गिर गया. इस तरह टीम इंडिया ने ना सिर्फ इस मैच पर बल्कि सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया. ये भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले उसने साउथ अफ्रीका को 337 रन से हराया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8 हजार 306 नए केस दर्ज, ओमिक्रोन से 21 लोग पॉजिटिव
    Next Article नागिन एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी से की शादी

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.