Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » म्यांमार के मोगोक में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 मापी गई तीव्रता
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    म्यांमार के मोगोक में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 मापी गई तीव्रता

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोगोक. म्यांमार के मोगोक में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 मापी गई. इस बात की जानकारी यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने दी है. भूकंप का केंद्र मोगोक के उत्तर-पश्चिम में 72 किलोमीटर की गहराई में था. अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है. इससे पहले 26 नवंबर वाले दिन भी म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. म्यांमार-भारत सीमा पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई थी. झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए थे.इससे दो दिन बाद नवंबर में ही उत्तरी पेरू में सुबह के समय 7.5 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया था. इससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा और मलबे के कारण कई सड़कें बाधित हुईं. भूकंप की तीव्रता काफी तेज थी हालांकि, इसकी गहराई करीब 112 किलोमीटर होने के कारण अधिक नुकसान की आशंका नहीं है. भूकंप का केंद्र पेरू के तटीय शहर बैरंका से 42 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में था.
    मेयर वाल्टर कलकुई ने पेरू के आरपीपी रेडियो से कहा कि अमेजन प्रांत के ला-जाल्का जिले में स्थित चार सदी पुराने संरक्षित गिरजाघर का कुछ हिस्सा ढह गया. जिसमें दबने के कारण तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए. पेरू के अमेजन और कजामार्का प्रांत में इमारतों के ढहने से सड़कों पर मलबे के कारण कई राजमार्ग पर आवाजाही बाधित हुई थी. भूकंप का झटका राजधानी लीमा में भी महसूस किया गया, जहां कुछ लोग दहशत के कारण घरों से बाहर निकल आए थे.धरती के भीतर 7 प्लेट्स होती हैं, जो लगातार घूमती हैं. जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, उस जोन को फॉल्ट लाइन कहा जाता है. बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं. ऐसे में जब अधिक दबाव बनता है, तो प्लेट्स टूटने लगती हैं. इससे नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती है और फिर डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर भाजपा नेता भरत सिंह ने दी शोक संवेदनाएं
    Next Article मुस्लिम युवक के जय श्रीराम नारा लगाने पर बढ़ा विवाद, देवबंद ने जताया ऐतराज तो युवक बोला- हम श्रीराम के वंशज

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.