Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में शामिल होंगे सिर्फ 120 मेहमान
    Breaking News Headlines सिनेमा

    कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में शामिल होंगे सिर्फ 120 मेहमान

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे दोनों की शादी को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है. कैटरीना और विक्की दोनों अपने रिलेशनशिप को नया नाम देते हुए शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. खबर है कि शादी के सभी कार्यक्रम 7 से 10 दिसंबर तक होंगे, जिसके लिए राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित ‘फोर्ट बरवाड़ा’ में शाही तैयारियां की गई हैं. दोनों की शादी के लिए प्रशासन भी मुस्तैद है. हाल ही में शादी को लेकर सवाई माधोपुर के डिस्ट्रिक्ट हेडक्वॉर्टर में जिला प्रशासन की मीटिंग हुई, जिसके बाद शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की संख्या और अन्य जानकारियां सामने आईं.

    कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखना चाहते हैं. इसलिए दोनों ने अब तक इस मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई है. दोनों की शादी में कौन-कौन से मेहमान शामिल होंगे इस पूरी लिस्ट का खुलासा अभी नहीं हुआ है. लेकिन हाल ही में शादी को लेकर सवाई माधोपुर के डिस्ट्रिक्ट हेडक्वॉर्टर में जिला प्रशासन की बैठक के बाद कई अहम जानकारियां सामने आईं हैं.

    शादी में शामिल होंगे 120 मेहमान

    बैठक के बाद जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन ने बताया कि शादी के कार्यक्रम 7 से 10 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें 120 मेहमान शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि बैठक में सिलेब्रिटी कपल की शादी के दौरान भीड़ को कंट्रोल करने और कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई.

    फॉलो करने होंगे ये रूल

    जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन ने बताया, शादी में शामिल होंने वाले इन सभी 120 मेहमानों सभी COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. मेहमानों को डबल वैक्सीनेटेड होना होगा और जो डबल वैक्सीनेटेड नहीं होगा उसको अपनी निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी. उन्होंने कहा कि शादी के लिए ये दो नियम का फॉलो करना जरूरी हैं, जो इन नियमों को फॉलो करेगा एंट्री उसको ही मिलेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवंदे भारत ट्रेन में सफर के दौरान मिलेगी स्वादिष्ट डिश, IRCTC ने बदला खाने का Menu
    Next Article साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, टेस्ट और वनडे खेलेगी, टी20 बाद में

    Related Posts

    काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

    September 21, 2026

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    September 20, 2026

    विश्व स्वच्छता दिवस पर नागाधाम में पौधारोपण: सरोज कुमार का पर्यावरण संरक्षण संदेश

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

    जनविश्वास का क्षरण: लोकतांत्रिक जवाबदेही पर गहराता संकट

    असम की विशिष्ट साहित्यकार एवं उपन्यासकार मनीषा शर्मा को दिल्ली में विशेष राष्ट्रीय सम्मान

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस-21 सितम्बर, 2026

    रिश्ता दूरी से नहीं, याद से चलता है

    वाडिया की बेटियों की नई राह: देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई का सहारा

    विश्व स्वच्छता दिवस पर नागाधाम में पौधारोपण: सरोज कुमार का पर्यावरण संरक्षण संदेश

    देसरी में रेलवे मांगों को लेकर भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अनशनकारियों की बिगड़ी सेहत

    शिक्षक संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें : प्रशांत किशोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.