Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरसीएस कालेज मंझौल में अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल पुरुष तीन दिवसीय प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
    Breaking News खबरें राज्य से बिहार बेगूसराय

    आरसीएस कालेज मंझौल में अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल पुरुष तीन दिवसीय प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadNovember 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेगूसराय : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के 50वीं वर्षगांठ पर आरसीएस मंझौल में अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल पुरुष तीन दिवसीय प्रतियोगिता 2021-22 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व मंत्री रामजीवन सिंह ने किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रिंसिपल डा अवधेश सिंह व संचालन डा विपिन ने किया। समारोह के पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामजीवन सिंह ,शहीद मेजर मुकेश के पिता जागा बाबू,शहीद अमरेश के पिता उमेश सिंह, एसबीएसएस कॉलेज के प्रिंसिपल डा लक्ष्मण झा, जी डी कॉलेज के प्रिंसिपल डा अवधेश सिंह, एस के महिला कालेज के प्रिंसिपल डा विमल सिंह, जीडी कालेज के प्रो जेपी शर्मा,अंग्रेजी विभागाध्यक्ष अंजनी सिंह, साहित्यकार महेश भारती का कालेज प्रबंधन के द्वारा अंग वस्त्र व पौधा देकर स्वागत किया गया। एनएसएस से जुड़ी छात्राओं ने स्वागत गान गाया। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पूर्व मंत्री रामजीवन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि यह बहुत ही गर्व की बात है कि जिस कॉलेज को स्थापित किया वह पल्लवित पुष्पित हो रहा है। सभी युवा देश विदेश में जाकर इस कॉलेज का परचम लहराते रहे हैं। यह कालेज अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करे यही कामना और शुभकामना है। संबोधित करते हुए अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डा नवीन कुमार सिंह ने कहा कि बेगूसराय बिहार की सांस्कृतिक राजधानी है। यह वीरों की भूमि है यहां के छात्र देश विदेश में अपना नाम रोशन करें। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया इस मौके पर महेश भारती जूलाजी विभागाध्यक्ष डा वंदना कुमारी अभाविप के विभाग संयोजक कन्हैया कुमार , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमृतांशु कुमार आदि ने भी सभा को संबोधित किया। अंत में प्रिंसिपल डॉ अवधेश सिंह ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। उद्घाटन मुकाबला एपीएसएम बरौनी और एसबीएसएस कालेज बेगूसराय के बीच खेला गया समाचार प्रेषण तक मैच जारी था। आगामी दो दिनों तक रोमांचक मुकाबला देखने के लिए मिलेंगे। इस मौके पर अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवम कुमार, कार्यक्रम संयोजक राजेश कुमार, आदर्श भारती, नगर मंत्री सिम्मी कुमार आदि लोग लगे हुए थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रो रविकांत आनन्द लिखित किताब एग्रीकल्चरल जोगरफी का हुआ विमोचन
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    June 6, 2026

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    June 6, 2026

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.