Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोवा मुक्ति सेनानियों के स्मरण में डॉ. राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन द्वारा गोवा में आयोजित राष्ट्रीय विचार मंथन में विशिष्ट अतिथि होंगे झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    गोवा मुक्ति सेनानियों के स्मरण में डॉ. राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन द्वारा गोवा में आयोजित राष्ट्रीय विचार मंथन में विशिष्ट अतिथि होंगे झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता

    News DeskBy News DeskNovember 25, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोवा मुक्ति सेनानियों के स्मरण में डॉ. राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन द्वारा गोवा में आयोजित राष्ट्रीय विचार मंथन में विशिष्ट अतिथि होंगे झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता

    गोवा के राज्यपाल करेंगे दो दिवसीय राष्ट्रीय विचार मंथन का उदघाटन

    गोवा के मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भी होंगे शामिल

    बन्ना गुप्ता करेंगे स्मारिका का विमोचन

    25 नवंबर, जमशेदपुर.
    गोवा क्रांति दिवस की 75वीं एवं गोवा मुक्ति की 60वें वर्ष के ऐतिहासिक अवसर एवं गोवा मुक्ति सेनानियों के स्मरण में डॉ. राम मनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा गोवा में आयोजित होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय विचार मंथन में झारखंड के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए हैं। इस कार्यक्रम का उद्घाटन गोवा के राज्यपाल महामहिम पी एस श्रीधरन पिल्लई के कर कमलों द्वारा होगा और इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद रावत एवं प्रतिपक्ष के नेता दिगंबर कामत एवं झारखंड के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।
    उल्लेखनीय है यह कार्यक्रम गोवा के क्रांति भूमि मडगांव स्थित रविंद्र भवन में आगामी 27 एवं 28 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है।
    यह जानकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक रंजन सिंह के मार्फत से कमल किशोर अग्रवाल ने दी.
    इस सम्मेलन में गोवा मुक्ति संघर्ष पर डॉ. राममनोहर लोहिया की 1947 में लिखी पुस्तक “एक्शन इन गोवा” का अंग्रेजी, हिंदी, कोंकणी, मराठी एवं बांग्ला भाषाओं के संस्करणों का लोकार्पण किया जाएगा।
    उल्लेखनीय है कि प्रख्यात समाजवादी विचारक लोहिया जी लिखित यह पुस्तक मूल रूप से अंग्रेजी में है. जिसे 75 वर्षों बाद डॉ. राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन द्वारा चार भारतीय भाषाओं में अनूदित कर प्रकाशित किया गया है. इसके अलावा डॉ. राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन द्वारा
    रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापक श्री त्रिदिब चौधुरी का जेल संस्मरण मूल रूप से बांग्ला में -“सालाजारेर जेले उन्नीस मास” को भी हिंदी, कोंकणी एवं अंग्रेजी भाषाओं में अनूदित कर एवं प्रकाशित किया गया है। जिसका भी लोकार्पण किया जायेगा।
    इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में गोवा मुक्ति संघर्ष में शामिल रहे सेनानियों को जीवित व मरणोपरांत डॉ. राममनोहर लोहिया स्मृति सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे. इस अवसर पर डॉ. राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा एक स्मारिका भी प्रकाशित की गई है़, जिसका विमोचन दिनांक 28 नवंबर को उद्घाटन सत्र में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा किया जाएगा.

    इस दो दिवसीय सम्मेलन में कई विषयों पर चर्चा सत्र आयोजित किए गए हैं- गोवा की मुक्ति में महिलाओं की भूमिका, डॉ. लोहिया और भारतीय भाषाएँ, डॉ. लोहिया और नागरिक स्वतंत्रता, गोवा के स्वतंत्रता आंदोलन में ईसाईयों की भूमिका, समाजवादी नेता डॉ. लोहिया की दृष्टि- कल, आज और कल आदि।
    ज्ञातव्य है कि डॉ. राममनोहर लोहिया को समाजवाद का आधुनिक प्रवर्तक माना जाता है। उनकी स्मृति में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में मंत्री बन्ना गुप्ता को बुलाया जाना यह झारखंड एवं जमशेदपुरवासियों के लिए गर्व का विषय है़. ज्ञात हो कि बन्ना गुप्ता प्रारम्भिक काल से ही लोहिया की विचारधारा से प्रभावित रहे हैं एवं अपने उदबोधन में वे अक्सर लोहिया का जिक्र करते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड राज्य पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना नियमावली-2021 प्रस्ताव को मंजूरी दी, अब मंत्रिमंडल की ली जाएगी स्वीकृति
    Next Article केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे पूर्व विधायक स्वर्गीय साधु चरण महतो के आवास पर

    Related Posts

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    June 18, 2026

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.