Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम ममता ने दिया सोनिया गांधी को झटका, पूर्व सांसद कीर्ति आजाद TMC में होंगे शामिल
    Breaking News Headlines राजनीति

    सीएम ममता ने दिया सोनिया गांधी को झटका, पूर्व सांसद कीर्ति आजाद TMC में होंगे शामिल

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दिल्ली दौरे पर हैं और इस दौरान वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर सकती हैं. हालांकि इस मुलाकात से पहले ही उन्होंने कांग्रेस को करारा झटका दे दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद कीर्ति आजाद आज कांग्रेस का दामन छोड़कर तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं. माना जा रहा है कि आज ममता बनर्जी की ही मौजूदगी में कीर्ति आजाद टीएमसी में शामिल हो सकते हैं.ममता बनर्जी त्रिपुरा में बीजेपी और टीएमसी के बीच तनाव के बीच सोमवार शाम दिल्ली पहुंची, हालांकि ममता बनर्जी का यह दिल्ली दौरा पहले से प्रस्तावित था. ममता बनर्जी बीजेपी सांसद वरुण गांधी से भी मुलाकात कर सकती हैं. 24 नवंबर को ममता बनर्जी का पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम है जिसके बाद वो 25 नवंबर को वापस लौट जाएंगी. दिल्ली दौरे को लेकर ममता बनर्जी ने कहा, ”मैं अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलूंगी. बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र के विस्तार का मुद्दा उठाऊंगी.”
    बीजेपी से निलंबित होने के बाद साल 2019 में कीर्ति आजाद ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था. कीर्ति आजाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पारंपरिक मैथिली पाग पहनाकर पार्टी में शामिल हुए थे. क्रिकेटर और बिहार के दरभंगा से सासंद रहे कीर्ति आजाद को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बीजेपी से निलंबित कर दिया गया था. कीर्ति आजाद के पिता कांग्रेसी थे और शामिल होते हुए उन्होंने कहा था कि उनकी रगों में कांग्रेसी खून बहता है.

    क्यों हुए थे सस्पेंड?

    कीर्ति आजाद को पार्टी से निलंबन की सजा अरुण जेटली से उलझने की वजह से मिली थी. कीर्ति आजाद और अरुण जेटली के बीच तनातनी की नींव साल 2009 में ही पड़ गई थी. जब अरुण जेटली डीडीसीए (दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ ) के अध्यक्ष थे उस वक्त कीर्ति आजाद ने डीडीसीए के सदस्यों पर अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगा था. साल 2011-12 में अरुण जेटली से खार खाए बैठे कीर्ति ने डीडीसीए में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर जेटली से सवाल किए और उनपर आरोप लगाए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका में फिर बेकाबू हुआ कोरोना, 15 राज्यों में हेल्थ सिस्टम बेपटरी
    Next Article सड़क किनारे ठेले पर जूस निकालते नजर आए द ग्रेट खली

    Related Posts

    अवैध शराब के ठिकानों पर उत्पाद विभाग का धावा, तीन गिरफ्तार

    August 8, 2026

    सांसद विद्युत वरण महतो ने चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति के लिए पथ निर्माण विभाग के सचिव को सौंपा ज्ञापन

    August 8, 2026

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत माटीगोड़ा स्कूल में गूंजा वंदे मातरम्

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अवैध शराब के ठिकानों पर उत्पाद विभाग का धावा, तीन गिरफ्तार

    सांसद विद्युत वरण महतो ने चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति के लिए पथ निर्माण विभाग के सचिव को सौंपा ज्ञापन

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत माटीगोड़ा स्कूल में गूंजा वंदे मातरम्

    बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे कविगुरु टैगोर – डॉ सारंगी

    27 सौ लॉटरी टिकट के साथ युवक गिरफ्तार

    नशा से बचें और इंटरनेट का उपयोग कैरियर बनाने में करें – कुशवाहा

    रुपए लेने का आरोप लगाने वाले पर मानहानि तथा एस सी एसटी का मुकदमा दायर करेंगे::: मनोज सरदार

    मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर, मतदाताओं से लिए गए फॉर्म-6 व 8

    जल संरक्षण का संकल्प, खरसावां के हांसदा गांव में मनाया गया जल अर्पण दिवस

    18 साल की उम्र पूरी करने वाले विद्यार्थियों का बनेगा मतदाता पहचान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.