Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान मार गिराने के लिए ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वीर चक्र से सम्मानित
    Breaking News Headlines

    पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान मार गिराने के लिए ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वीर चक्र से सम्मानित

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र से सम्मानित करेंगे. बालाकोट एयर स्ट्राइक के एक दिन बाद पाकिस्तानी वायुसेना के एलओसी में घुसपैठ को नाकाम करने वाले विंग कमांडर (तब) अभिनंदन वर्धमान को इसी महीने पदोन्नत किया गया था. अभिनंदन को वीर चक्र दिए जाने का ऐलान पहले ही किया जा चुका था. इससे पहले उन्हें पाकिस्तानी हवाई घुसपैठ को रोकने के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया जा चुका है.

    अभिनंदन के अलावा सैपर प्रकाश जाधव को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया. उन्हें जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को मार गिराने में ऑपरेशन में भूमिका निभाने के लिए पुरस्कार दिया गया. राष्ट्रपति कोविंद ने उनकी पत्नी और मां को यह पुरस्कार सौंपा. वहीं मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को भी मरणोपरान्त शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया. उन्हें यह पुरस्कार पांच आतंकियों को मार गिराने और 200 किलोग्राम विस्फोटक बरामद करने के ऑपरेशन में भूमिका निभाने के लिए दिया गया.
    पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी संगठन के एक आत्मघाती हमलावर ने 14 फरवरी, 2019 को पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद भारत ने 26 फरवरी को बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला किया था. इस दौरान 27 फरवरी को एलओसी की तरफ बढ़ रहे पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को वापस भेजने में अभिनंदन ने बड़ी भूमिका निभाई थी.पाकिस्तानी एफ-16 विमान से डॉग फाइट करते हुए विंग कमांडर अभिनंदन का मिग-21 बाइसन विमान दुर्घटना का शिकार हो गया था और वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) सीमा में पहुंच गए थे, जहां पैराशूट की मदद से लैंडिंग की थी. पाकिस्तान के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया था. बाद में कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान के फौजियों ने पकड़ लिया था और उसने अभिनंदन का एक वीडियो जारी किया था, जिसमे वो आंखों पर पट्टी बांधे और खून से लथपथ नजर आ रहे थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजैकलीन फर्नांडिस ने कराया बोल्ड फोटोशूट, उनके इस हॉट लुक को देख दीवाने हुए फैंस
    Next Article किसानों का प्रधानमंत्री को खुला खत- MSP पर कानून, गृह राज्यमंत्री की गिरफ्तारी समेत रखी ये 6 मांगें

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.