Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिमी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता मिलन समारोह में संगठन मजबूती पर बल, पूर्व सीएम रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    पश्चिमी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता मिलन समारोह में संगठन मजबूती पर बल, पूर्व सीएम रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 21, 2021No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पश्चिमी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता मिलन समारोह में संगठन मजबूती पर बल, पूर्व सीएम रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

    ■ संवाद, संपर्क और समन्वय के बल पर भाजपा पुनः करेगी वापसी: रघुवर दास।

    ■ कोल्हान समेत पूरे प्रदेश में भाजपा फिरसे होगी अव्वल: विद्युत वरण महतो।

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वधान में रविवार को साकची गंडक रोड के स्वामी विवेकानंद मैदान में पश्चिम विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सांसद विद्युत वरण महतो के प्रेरणा व देखरेख एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में आयोजित मिलन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्यरूप से सम्मिलित हुए। समारोह का पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव एवं मनोरंजन दास ने संयुक्त रुप से द्वीप प्रज्वलित कर एवं पार्टी के पितृ पुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनके अतुलनीय योगदान के प्रति आभार जताया गया।

    समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि ऐसे आयोजनों से पार्टी की एकजुटता को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में चलाई जा रही विकास योजनाओं को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। कहा कि कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा एवं समर्पण से आमजनों की सेवा कर अदभुत मिशाल पेश की तो वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सराहनीय प्रयासों की उन्होंने सराहना की। श्री दास ने केंद्र सरकार की लोककल्याणकारी योजना एवं राज्य सरकार की विफलता को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार का प्रदर्शन निराशाजनक है। झूठ बोलकर और बड़े वादे के सहारे सत्ता में आने के बाद पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रखंड कार्यालय से लेकर प्रोजेक्ट बिल्डिंग तक भ्रष्टाचार चरम पर है। टाटा स्टील के खिलाफ झामुमो के आंदोलन को भी उन्होंने राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि झामुमो की सरकार से सत्तारूढ़ दल के विधायक ही संतुष्ट नही हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा टाटा प्रबंधन से बातचीत में विधायकों को विश्वास नही है, इसलिए वार्ता के स्थान पर प्रदर्शन कर भय का माहौल निर्माण कर रही है। श्री दास ने संपर्क, संवाद और समन्वय पर बल देते हुए कहा कि कार्यकर्ता जनता के मुद्दे पर संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से मेल-जोल होते चाहिए। कहा कि हेमंत सरकार की नीति और नियत से जनता त्रस्त हो चुकी है, आने वाले दिनों में भाजपा पूरे प्रदेश में मजबूती से पूनः स्थापित होगी।

    सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश का सर्वागिण विकास हो रहा है। सभी कार्यकर्ताओं की इसी तरह एकजुटता बनी रहे। कोरोना महामारी के कारण लोगों से मिलना-जुलना कम हो गया था।कहा कि प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गए हैं, महिला सुरक्षा की स्थिति बदतर हो गयी है। उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की योजनाओं को बंद करने पर हेमंत सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि जिस रफ़्तार से पूर्व भाजपा सरकार के दौरान केंद्र से समन्वय स्थापित कर विकास कार्य हो रहे थे वे अब राज्य सरकार की उदासीनता के कारण शिथिल पड़ गए हैं। पूरे प्रदेश में विकास योजना कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। कहा कि मिलन समारोह के माध्यम से परिवार के सदस्यों से मिलना हमेशा सुखद अनुभव होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कोल्हान की सभी सीट समेत पूरे प्रदेश में भाजपा पुनः मजबूती से स्थापित होगी।

    वहीं, प्रदेश मंत्री सह महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा कि पश्चिम विधानसभा भाजपा का था, है और हमेशा रहेगा। उन्होंने पश्चिमी विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोरोनाकाल में जहां अन्य राज्यों की सरकारों ने अपने स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया तो वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर सहित प्रदेश की कई अस्पतालों को बंद करा दिया। उन्होंने दावे के साथ कहा कि अगर स्वास्थ्य मंत्री के कार्यों की जांच की जाए तो उनकी जगह जेल में होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यकाल की जाँच कराकर उन्हें जेल भेजने का कार्य किया जाएगा।

    समारोह में मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष बजरंगी पांडेय ने किया।

    मंडल के जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित:
    मानगो मंडल: जितेंद्र नाथ मिश्रा, दशरथ चौबे, जनार्दन पांडेय, सुखदेव गिरी, आर पी सिंह, किशन महाराज, विमला बड़ोदकर, गंगेश्वर दुबे, रमन घोष, अशोक चौहान, विजय सिंह, हरदयाल सिंह।
    सोनारी मंडल: गुहा राम, सुखराम मांझी, जानकी जी, निर्मल दास, रीता सिंह।
    बिस्टुपुर मंडल: गुरमीत सिंह बग्गा, राम खिलावन सोनकर, आर सी वर्मा, राकेश प्रसाद, गगन वयास, सुशील संथोलिया।
    कदमा मंडल: ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, बांके लाल गुप्ता, हजारी लाल शर्मा, दयाशंकर पांडेय, राजेन्द्र सिंह, दिनेश मंडल, अवधेश पाठक, ललन सिंह।
    साकची पश्चिम मंडल: हरेंद्र पांडेय, कमल किशोर, मनोरंजन दास, अखिलेश शुक्ला, प्रवीण सिन्हा।
    उलीडीह मंडल: शशिकांत पांडेय, अमर सिंह, जयशंकर सिंह, शंकर पोद्दार, प्रमिला शर्मा, गंगा साहू, सुरेंद्र शर्मा।

    समारोह के दौरान देवेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, मनोरंजन दास, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, अभय सिंह, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, नंदजी प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, राजेश शुक्ल, राजन सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, चित्तरंजन वर्मा, योगेश मल्होत्रा, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी, मंत्री जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, पप्पू सिंह, आईटी सेल प्रभारी कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता अमिताभ सेनापति, कृष्णा शर्मा काली, प्रीति सिन्हा, समेत मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, अमरेंद्र पासवान, संजय तिवारी, राजेश सिंह, फातिमा शाहीन, बजरंगी पांडेय मोर्चा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र पासवान, मुचिराम बाउरी, बिनानंद सिरका, मोहम्मद निसार समेत हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएडीएम लॉ एंड ऑर्डर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी पोटका व अन्य पदाधिकारी ने जिला अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
    Next Article कांग्रेश ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ किया जोरदार पद यात्रा

    Related Posts

    ससुराल में ननद के साथ विवाद मायके पहुंची शाहीन परवीन ने की आत्महत्या का प्रयास

    May 16, 2025

    चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

    May 16, 2025

    मुखिया कान्हु मुर्मू ने किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का उठाया बीड़ा

    May 16, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ससुराल में ननद के साथ विवाद मायके पहुंची शाहीन परवीन ने की आत्महत्या का प्रयास

    चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

    मुखिया कान्हु मुर्मू ने किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का उठाया बीड़ा

    मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान राशि की रिकवरी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई

    रोलाडीह हाई स्कूल में 6 कमरों का बनेगा भवन, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया भूमि पूजन

    लौहनगरी जमशेदपुर में भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के पराक्रम का मनाया गया जश्न, हजारों लोगों ने सड़क पर उतरकर सेना की वीरता को किया सैल्यूट

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने ग्राम मुंडा मंजीत हाइबुरु के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की

    जद (यू) सीतारामडेरा थाना समिति का विस्तार हुआ. दिलीप प्रजापति और किशोर कुमार बने महासचिव

    यूसिल के तेज तर्रार केमिकल इंजीनियर संजीव टोपनो का जादूगोड़ा से तुम्मलापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट हुआ तबादला मजदूरों में नाराजगी, कंपनी प्रबन्धन पर उठ रहे है सवाल

    सीसीएल के चंद्रगुप्त कोल परियोजना मामले में CID का एक्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.