Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दो सिल्वर मेडल जीतकर प्रखंड का नाम किया रौशन
    Breaking News खबरें राज्य से बिहार

    दो सिल्वर मेडल जीतकर प्रखंड का नाम किया रौशन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadNovember 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रतन कुमार की रिपोर्ट

    खुटौना (मधुबनी)। स्थानीय बाजार के राधेश्याम प्रसाद और कंचनबाला की बेटी प्रीति कुमारी ने दो सिल्वर ba मेडल जीतकर खुटौना सहित समूचे जिले का नाम रौशन कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर में 14 से 17 नवंबर के बीच 87 वीं बिहार राज्य जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उसमें स्थानीय गांधी चौक की प्रीति ने शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में भाग लिया था। दोनों खेलों के अंडर – 16 उम्र समूह की प्रतियोगिताओं में उसने राज्यस्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। इस सफलता से न केवल माता-पिता बल्कि समूचे प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ गयी है। उसके पिता स्थानीय गांधी चौक के पास श्रृंगार प्रसाधन की दुकान चलाते हैं और मां सरकारी सेवा में हैं। उसके पिता का कहना है कि उसे बचपन से ही पढ़ाई के साथ खेल में भी बहुत रुचि थी। उसकी सफलता पर उसे बधाई देनेवालों का तांता लगा हुआ है । क्षेत्रीय विधायक भारत भूषण मंडल, खुटौना थाना प्रभारी धनंजय कुमार, लौकहा थाना प्रभारी संतोष कुमार मंडल, राजद जिला कोषाध्यक्ष मिंटू शहजादा, ग्राम पंचायतीराज खुटौना मुखियापति राजेश साह, दीपक पटवा, प्रमोद जयसवाल, मार्गदर्शन शिक्षण संस्थान संचालक शक्ति कुमार, मुरली कुमार व भगवानलाल साह सहित कई लोगों ने उसे बधाई दी है और भविष्य में इससे भी अच्छा प्रदर्शन की आशा व्यक्त की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article पूर्णिमा स्नान को उमड़ी भीड़

    Related Posts

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    June 6, 2026

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    June 6, 2026

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.