Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुरुपर्व से पहले सिखों को मोदी सरकार की सौगात, खुला करतारपुर कॉरिडोर, जानें क्यों है खास?
    Breaking News Headlines

    गुरुपर्व से पहले सिखों को मोदी सरकार की सौगात, खुला करतारपुर कॉरिडोर, जानें क्यों है खास?

    News DeskBy News DeskNovember 17, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. गुरुपर्व से पहले मोदी सरकार ने सिखों को बड़ी सौगात दी है. सरकार ने आज से पाकिस्तान स्थित करतारपुर कॉरिडोर को खोल दिया है. इस फैसले से सिखों में काफी खुशी है. गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कॉरिडोर को खोले जाने की घोषणा की थी. करतारपुर कॉरिडोर पाकिस्तान में स्थित सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के अंतिम विश्राम स्थल गुरुद्वारा दरबार साहिब को पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा से जोड़ता है.शाह ने कहा कि यह फैसला गुरु नानक देव जी और सिख समुदाय के प्रति मोदी सरकार की अपार श्रद्धा को दर्शाता है. उन्होंने बताया कि देश 19 नवंबर को गुरु नानक देव का प्रकाश उत्सव मनाने की तैयारी कर रहा है और उन्हें विश्वास है कि यह कदम ‘देश भर में खुशी और उत्साह को और बढ़ा देगा.’
    1. कोरोना महामारी के कारण दो वर्षों से बंद करतारपुर कॉरिडोर आज से खुल गया है. करतारपुर गलियारे के माध्यम से भारतीय श्रद्धालुओं को पाकिस्तान स्थित दरबार साहिब गुरुद्वारा जाने का मौका मिलता है. दोनों देशों के बीच हुए समझौते के आधार पर भारतीय पासपोर्ट धारकों और भारतीय विदेशी नागरिकता कार्ड धारक इस कॉरिडोर के माध्यम से बिना वीजा के पाकिस्तान के दरबार साहिब गुरुद्वारा तक जा सकते हैं. एक दिन में 5 हजार लोग यहां दर्शन करने जा सकते हैं.

    2. करतारपुर कॉरिडोर के बनने से पहले लोगों को वीजा लेकर लाहौर के रास्ते दरबार साहिब गुरुद्वारा तक जाना पड़ता था, ये एक जटिल और लंबा रास्ता था. लेकिन करतारपुर कॉरिडोर के बन जाने से यहां तक जाना आसान हो गया. इसके बाद पंजाब स्थित डेरा बाबा नानक को करतारपुर स्थित दरबार साहिब गुरुद्वारा से जोड़ दिया गया.
    3. साल 2019 मे 09 नवंबर को पाकिस्तान में स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारे को पहली बार खोला गया था. पाकिस्तान-भारत की सीमा पर मौजूद डेरा बाबा नानक, करतारपुर कॉरिडोर के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. डेरा बाबा नानक दोनों देशों की सीमा से 1 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है जो सीमा के किनारे बहने वाली रावी नदी के पूर्वी किनारे पर बसा है.

    4. भारतीयों के लिए करतारपुर साहिब गुरुद्वारे तक जाने जाने का रास्ता पंजाब के गुरुदासपुर स्थित डेरा बाबा नानक से ही है. यहीं से कॉरिडोर के जरिए लोग वहां तक पहुंच पाते हैं. इस कॉरिडोर की कुल लंबाई 4.1 किलोमीटर है.

    5. पाकिस्तान में मौजूद करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के दर्शन के लिए जाने वाले लोगों को फीस के तौर पर 20 डॉलर यानी करीब 1500 रुपये चुकाने होते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशादियों का सीजन शुरू: सोना पहुंचा 50 हजार रुपये के करीब
    Next Article अमेरिका ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, कहा- भारत में अब कोरोना संक्रमण का खतरा बेहद कम

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.