Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शैलेन्द्र पांडेय शैल के दूसरे ग़ज़ल संग्रह “लफ़्ज़ लफ़्ज़ पैरहन ” का लोकार्पण
    Breaking News Headlines झारखंड राष्ट्रीय शिक्षा संवाद विशेष साहित्य

    शैलेन्द्र पांडेय शैल के दूसरे ग़ज़ल संग्रह “लफ़्ज़ लफ़्ज़ पैरहन ” का लोकार्पण

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2021Updated:November 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शैलेन्द्र पांडेय शैल के दूसरे ग़ज़ल संग्रह “लफ़्ज़ लफ़्ज़ पैरहन ” का लोकार्पण

    लफ़्ज लफ़्ज पैरहन के लोकार्पण ने रचा इतिहास, शैल कोल्हान में गजलों की दुनिया के दुष्यन्त कुमार

    तुलसी भवन के मानस सभागार में शहर के जाने माने ग़ज़लकार शैलेन्द्र पांडेय शैल जी के दूसरे ग़ज़ल संग्रह “लफ़्ज़ लफ़्ज़ पैरहन ” का लोकार्पण साहित्यिक संस्था अखिल भारतीय साहित्य परिषद के बैनर तले संपन्न हुआ ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जानी मानी कवयित्री और कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व विभागाध्यक्ष डा रागिनी भूषण ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में परिषद की संरक्षिका श्रीमती मंजू ठाकुर ,विशिष्ठ अतिथि के रूप में तुलसी भवन के मानद महासचिव प्रसेनजीत तिवारी,वरिष्ठ पत्रकार दुर्योधन सिंह,मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ रचनाकार प्रो मित्रेश्वर अग्निमित्र एवं मंच संचालक की भूमिका में परिषद की संगठन मंत्री डा अनीता शर्मा उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण और दीप प्रज्वलन के उपरांत वीणा पांडेय भारती द्वारा प्रस्तुत वंदना से हुई ।स्वागत भाषण सोनी सुगंधा तथा धन्यवाद ज्ञापन की परंपरा का निर्वाह राजेंद्र सिंह ने किया ।
    मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में मंजू ठाकुर जी ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शैल जी ने सभी विषयों को छुआ है और ऐसी पुस्तकें निस्संदेह हमारे साहित्य को समृद्धि प्रदान करेंगी।दुर्योधन सिंह ने कई गजलों को श्रोताओं के सामने वाचन करते हुए आज के संदर्भों में उनकी सार्थकता की चर्चा की और कहा कि यह पुस्तक न सिर्फ पठनीय है बल्कि संग्रहणीय भी है ।प्रसेनजीत तिवारी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी के साथ साथ उर्दू भाषा पर भी इतना कंट्रोल रखना ,उसकी जानकारी रखना काफी प्रशंसनीय है।मुख्य वक्ता प्रो मित्रेश्वर जी ने शैल जी की रचनाधर्मिता पर अपना नजरिया रखते हुए उन्हें जमशेदपुर के दुष्यंत की संज्ञा दे डाली ।

    रचनाकार की अपनी बात रखते हुए शैल जी ने लफ़्ज़ लफ़्ज़ पैरहन की सृजन यात्रा से जुड़े अपने अनुभवों ,अपनी फ़ौज के समय की कुछ बातों की चर्चा करते हुए ये बताया कि उर्दू के साथ उनका जुड़ाव कैसे हुआ ।
    अध्यक्षता कर रहीं डा रागिनी भूषण जी ने शैल जी के स्वभाव और उनकी गजलों के मिजाज़ पर अपनी बात रखते हुए एक ग़ज़ल की अपनी सस्वर प्रस्तुति से पूरे सभागार को मंत्र मुग्ध सा कर दिया,।
    अंत में धन्यवाद ज्ञापन के बाद राष्ट्र गान और मणिपुर में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए सैनिकों की याद में दो मिनट के मौन के बाद कार्यक्रम समापन की घोषणा कर दी गई ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशराब का किया गया विनष्टिकरण
    Next Article जन जातीय समुदाय के सशक्तीकरण में प्रधानमंत्री मोदी का योगदान अव्वल : रघुवर

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.