Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जन जातीय समुदाय के सशक्तीकरण में प्रधानमंत्री मोदी का योगदान अव्वल : रघुवर
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    जन जातीय समुदाय के सशक्तीकरण में प्रधानमंत्री मोदी का योगदान अव्वल : रघुवर

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जन जातीय समुदाय के सशक्तीकरण में प्रधानमंत्री मोदी का योगदान अव्वल : रघुवर

    जमशेदपुर । जन जातीय समुदायों के सशक्तीकरण के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अब तक जो कदम उठाये हैं वह ऐतिहासिक और अभिनंदनीय है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जन जातीय गौरव दिवस के तौर पर घोषित करना जन जातीय समुदाय के प्रति प्रधानमंत्री के अद्वितीय प्रेम को दर्शाता है। यह बात राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कही है।
    श्री दास बिरसानगर के संडे मार्केट में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति एवं गुडिय़ा मैदान के सिदो-कान्हू की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 वर्ष बाद भी जन जातीय समुदायों के स्वतंत्रता सेनानियों की घोर उपेक्षा की गयी। उनके सम्मान, अधिकार और विकास की दिशा में अपेक्षित कदम नहीं उठाये गये। इसके विपरीत केंद्र की मोदी सरकार तथा झारखंड की भाजपा सरकार के कार्यकाल में जन जातीय समुदायों के मान-सम्मान के लिए ढेर सारे कार्य किये गये। मेरे मुख्यमंत्रित्व काल में 11 अक्टूबर 2018 में 142 करोड़ की लागत से जो उल्लेखनीय कार्य किए गये उनमें भगवान बिरसा मुंडा के साथ झारखंड के अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की विशाल मूर्तियों का निर्माण शामिल है। इसी कड़ी में भगवान बिरसा मुंडा ने कारागार के जिस कमरे में अंतिम समय बिताया था उसे विशेष स्वरूप दिया गया। आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सोमवार को झारखंड में भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय का उद्घाटन कर स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समुदाय के योगदान को नमन किया है।
    इस माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर महानगर भाजपा के तत्वावधान में किया गया था। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व अध्यक्ष रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, महानगर भाजपा के पदाधिकारी राकेश सिंह, सुधांशु ओझा, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, मोर्चा अध्यक्ष अजित कालिंदी एवं ज्योति अधिकारी, मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, हेमंत सिंह, दीपक झा, सुरेश शर्मा के अलावा भुपेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, काजू सांडिल, रमेश नाग एवं बिमल बैठा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशैलेन्द्र पांडेय शैल के दूसरे ग़ज़ल संग्रह “लफ़्ज़ लफ़्ज़ पैरहन ” का लोकार्पण
    Next Article दूसरी बार बने पंकज चौधरी औगन दुग्ध समिति अध्यक्ष

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.