Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में पिछले 24 घंटे में आए करीब 10 हजार कोरोना मामले, 125 लोगों की मौत
    Breaking News Headlines

    देश में पिछले 24 घंटे में आए करीब 10 हजार कोरोना मामले, 125 लोगों की मौत

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. भारत में अभी कोरोना का कहर पूरी तरह से थमा नहीं है. हर दिन करीब 10 हजार कोरोना मामले दर्ज किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को ताजा आंकड़ा जारी किया. आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 10,229 नए मामले आए और 125 मौतें हुईं. जिसमें केरल में कल आए कोरोना वायरस के 5,848 मामले और 46 मौतें शामिल हैं.कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल तीन करोड़ 44 लाख 47 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 63 हजार 655 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अब तक 3 करोड़ 38 लाख 49 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या करीब सवा लाख है. यानी कुल 1 लाख 34 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.कोविड-19 के रविवार को महाराष्ट्र में 956, जम्मू-कश्मीर में 174, तेलंगाना में 105 और गोवा में 18 नए मामले सामने आए. तेलंगाना में रविवार को कोविड-19 के 105 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6.73 लाख हो गई. राज्य में इस अवधि में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या 3,973 बनी हुई है. पिछले 24 घंटे में 106 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,65,861 हो गई.वहीं जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 174 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,34,180 हो गई. वहीं दो और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,450 हो गई. महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 956 नए मामले सामने आए और 18 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही कुल संक्रमितों और मृतकों की संख्या बढ़कर क्रमश: 66,24,300 और 1,40,583 हो गई.
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 14 नवंबर तक देशभर में 112 करोड़ 34 लाख 30 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 30.20 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अब तक करीब 63 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 10 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी से कम है.

    देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.35 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 98.26 फीसदी है. एक्टिव केस 0.39 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 18वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCoWIN प्लेटफॉर्म से प्रभावित हुई दुनिया, 12 देशों को तकनीक उधार देगी भारत सरकार
    Next Article पीएम मोदी ने आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की याद में रांची में संग्रहालय का किया उद्घाटन

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.