Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार राज्य सीनियर महिला व पुरुष जोनल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित
    Breaking News खबरें राज्य से बिहार

    बिहार राज्य सीनियर महिला व पुरुष जोनल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadNovember 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार उप ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    बछवाड़ा (बेगूसराय ) प्रखंड क्षेत्र के रानी तीन पंचायत स्थित रामरुप मध्य विद्यालय रानी के प्रांगन में शनिवार को बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में भैरव भारती कबड्डी क्लब द्वारा स्वर्गीय अनिल सुमित स्मृति में दो दिवसीय 47 वीं बिहार राज्य सीनियर महिला व पुरुष जोनल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया। दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के दौरार बिहार राज्य के पांच जिले बेगूसराय,समस्तीपुर,खगड़िया, लख्खीसराय व शेखपुरा से पांच महिला व पांच पुरूष वर्ग के टीम ने भाग लिया। बिहार राज्य सीनियर महिला व पुरुष जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी ने फीता काटकर किया। कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजक द्वारा आये हुए अतिथि का स्वागत फुल माला व चादर देकर किया गया। प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बीडीओ ने कहा कि किसी भी खेल से मानसिक व शारिरिक दोनो का विकास होता है। युवाओ को खेल के दौरान खेल की भावन से खेलना चाहिए।जो आत्म विश्वास के साथ खेलता है हमेशा जीत उसी की होती है। उन्होने कहा कि खिलाड़ी को हार जाने पर उसे मायुस नही होना चाहिए बल्की खेल के दौरान अपनी गलती को ढुढ़ना चाहिए और उस गलती से सिख लेना चाहिए।जो अपनी गलती से सिख लेता है वह हमेशा आगे बढ़ता है। कबड्डी खेल की शुरूआत पुरूष वर्ग कि टीम से किया गया।जिसमें समस्तीपुर व लख्खीसराय की टीम ने भाग लिया।जिसमें लखीसराय की टीम ने 44 अंक अर्जित किया। जबकि समस्तीपुर की टीम ने मात्र 18 अंक अर्जित कर सकी। वही लख्खीसराय की टीम को 28 अंक के साथ खेल में अपना स्थान बना लिया। दूसरा मैच बेगूसराय व खगङिया के बीच खेला गया। खेल के दौरान दोनो टीम की खिलाड़ी 23-23 अंक के साथ बराबर पर रहा। जिसके बाद आयोजक द्वारा दोनो टीम को समान्य अंक दिया गया। खेल के तीसरे मैच में बेगूसराय व खगड़िया महिला वर्ग के टीम द्वारा खेला गया। जिसमे बेगूसराय की टीम ने 42 अंक अर्जित किया। जबकि खगङिया की टीम ने मात्र 9 अंक पर सिमट गई। वही बेगूसराय की टीम ने खेल में अपना स्थान बरकरार रखा। खेल के चौथे मैच के दौरान पुरुष वर्ग में लख्खीसराय व खगड़िया के बीच खेला गया। जिसमें लख्खीसराय की टीम ने 33 अंक अर्जित किया।वही खगड़िया की टीम ने मात्र 16 अंक पर सिमट गई।पांचवां मैच बेगूसराय व समस्तीपुर के बीच खेला गया।जिसमें बेगूसराय की टीम ने 26 अंक प्राप्त किया। वही समस्तीपुर की टीम ने 15 अंक पर सिमट गई। वही छठ्ठा मैच खगड़िया व लख्खीसराय की महिला टीम के द्वारा खेला गया। जिसमें लख्खीसराय की टीम ने 48 अंक प्राप्त किया। वही खगड़िया की टीम ने मात्र 10 अंंक ही प्राप्त कर सका। मौके पर जिला माध्यमिक शिक्षक संध के पुर्व सचिव सुधाकर राय,बेगूसराय कबड्डी प्रतियोगिता के जिला सचिव श्याम नंदन सिंह उर्फ पन्नलाल,प्रखंड सचिव आदित्य कुमार अंंम्बर आयोजक समीति के मिडिया प्रभारी मृत्युंजय कुमार,राकेश कुमार उर्फ दारा,निर्णायक समीति के राजीव कुमार राय,पवन कुमार,नंदन कुमार,लिलाबुज, रामप्रीत,पुल्कित कुमार,प्रकाश कुमार समेत हजारो की संख्या में ग्रामीण दर्शक मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदो दिवसीय नाटक का किया गय मंचन
    Next Article बाइक चोर धराया

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.