Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा अजा मोर्चा की कार्यसमिति बैठक में गरजे रघुवर और आर्य, झारखंड सरकार पर लगाए दलित उपेक्षा के आरोप
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    भाजपा अजा मोर्चा की कार्यसमिति बैठक में गरजे रघुवर और आर्य, झारखंड सरकार पर लगाए दलित उपेक्षा के आरोप

    News DeskBy News DeskNovember 13, 2021No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा अजा मोर्चा की कार्यसमिति बैठक में गरजे रघुवर और आर्य, झारखंड सरकार पर लगाए दलित उपेक्षा के आरोप

    ● झारखंड का नेतृत्व कमज़ोर और अक्षम हाथों में, कभी भी भरभराकर गिर सकती है सरकार : रघुवर दास
    ● झारखंड में क़ानून व्यवस्था सबसे निचले स्तर पर : लाल सिंह आर्य

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की दो दिवसिय झारखंड प्रदेश कार्यसमिति बैठक शनिवार को जमशेदपुर में प्रारंभ हुई। साकची स्थित धालभूम क्लब में चल रही बैठक के पहले दिन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने बतौर मुख्य वक्ता कार्यकर्ताओं में जोश भरा। प्रदेश कार्यसमिति बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिलों के अध्यक्ष और महामंत्री शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने किया। संचालन रंजय भारती और रंजन पासवान ने किया। झारखंड भाजपा की अजा मोर्चा इकाई ने प्रदर्शनी के मार्फ़त राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने बीते एक वर्ष में किये गये उल्लेखनीय कार्यों और प्रमुख कार्यक्रम को रखा। कार्यक्रम को संबोधित करने के क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मौजूद यूपीए गठबंधन सरकार को दलित और आदिवासी विरोधी और विश्वासघाती सरकार बताया। श्री दास ने कहा कि दलित, पिछड़े, आदिवासी और वंचित समूह को डराकर, वोट बैंक बनाकर महज़ तुष्टिकरण किया और अपेक्षित विकास से वंचित रखा। रघुवर दास ने सांगठनिक दृष्टिकोण से एससी मोर्चा के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। वहीं उन्होंने जिलाध्यक्षों से भी सीधा संवाद करते हुए सांगठनिक दिशा निर्देश दिये। कहा कि संगठन का विस्तार बेहतर समन्वय और टीमवर्क से ही मुमकिन है। कमज़ोर सरकार और अक्षम मुख्यमंत्री होने के कारण दो वर्ष के अंदर 3000 से अधिक दलित, आदिवासी महिलाओं का शोषण और अत्याचार हुआ। कहा कि सरकार को हेमंत सोरेन नहीं चला रहे बल्कि बिचौलियों और कमीशनखोरों के हाथों में कमान है। सत्तारूढ़ दल के विधायक भी असंतुष्ट हैं। सरकार कब भरभराकर गिरेगी इसकी कोई गारंटी नहीं है। अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्या ने झारखंड सरकार को सभी मोर्चों पर विफल बताया। कहा कि लॉ एंड ऑर्डर सबसे निचले स्तर पर है और सरकार ट्रांसफर पोस्टिंग के उद्योग में मस्त है। उन्होंने पेट्रोल-डीज़ल के मूल्यों के मार्फ़त राज्य सरकार को घेरा। कहा कि मोदी सरकार ने मूल्यों को कम करने निमित्त पहल किये लेकिन हमेशा की तरह झारखंड सरकार आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा रही है। इस दौरान सांगठनिक दृष्टिकोण से भी कई कार्ययोजनाओं पर गहन चर्चाएँ हुई और भावी कार्यक्रम भी तय हुए। कार्यसमिति बैठक के दूसरे दिन राजनीतिक प्रस्तावों पर चर्चाएँ होगी। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी ध्वजारोहण के पश्चात संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर सहित भाजपा के पितृ पुरुषों के छविचित्रों पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. भोला सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार की उल्लेखनीय नीतियों को झारखंड सरकार लटकाने और अटकाने का कार्य कर रही है। अजा मोर्चा की झारखंड प्रभारी कमला पाटले ने कहा की झारखंड में दलित महिलाओं का शोषण चरम पर है। वहीं उन्होंने मुहल्ले और टोला स्तर पर बैठकों का आयोजन और केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं से लोगों को जागरूक करने की बातें कही। पूर्व मंत्री और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि यूपीए गठबंधन दलों के चुनावी जुमलें लगातार फ्लॉप हो रहे हैं और रोजगार देने की जगह सरकार युवाओं से अवसर छीन रही है।

    ● मंचासीन अतिथि एवं वक्ता
    अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड प्रभारी कमला देवी पाटले, अनसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ भोला सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री डॉ जीतू चरण राम, अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी डॉ मुकेश कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्री सीताराम रवि, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व सांसद बृज मोहन राम, अनुसूचित जाति मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नीरज पासवान, पलामू सांसद बीडी राम, काँके विधायक समरी लाल, जमुआ विधायक केदार हाजरा, छतरपुर विधायक पुष्पा देवी, सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष शिवधारी राम सहित अन्य मौजूद रहें।

    ● दिवंगत भाजपा नेता हराधन दास के परिजनों से मिले लाल सिंह आर्य

    भारतीय जनता पार्टी के अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य अपने जमशेदपुर प्रवास के क्रम में शनिवार सुबह दिवंगत भाजपा नेता हराधन दास के परिजनों से मिलें। हराधन दास भाजपा से जुगसलाई विधानसभा के प्रत्याशी रह चुके थें। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री दास के बागुनहातु स्थित आवास पहुँचकर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उनके परिजनों से कुशलक्षेम जाना। इसके बाद गोलमुरी के रामदेव बागान स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान रविदास समाज के लोगों संग उन्होंने बैठक कर समाजिक विषयों पर गहन चर्चाएँ भी किया। इसके उपरांत रामदेव बागान स्थित हनुमान मंदिर में पूजन किया। इस दौरान विशेष रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला देवी पाटले, प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा, कमलेश पासवान, रंजय भारती, बृज किशोर, , जिलाध्यक्ष अजित कालिंदी सहित मोर्चा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर चक्रधरपुर के मंडल रेल प्रबंधक श्री विजय साहू ने आदिपुर के नए रेलवे स्टेशन भवन का शिलान्यास और रेल के प्रोजेक्ट का निरीक्षण कार्यक्रम में दौरा किया
    Next Article स्कूल भवन का उद्घाटन

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.