Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जीप प्रत्याशी मनीषा कुमारी ने अपने क्षेत्र में जाकर कई जगह जनसंपर्क की और जनता से आशीर्वाद मांगी
    Breaking News बिहार

    जीप प्रत्याशी मनीषा कुमारी ने अपने क्षेत्र में जाकर कई जगह जनसंपर्क की और जनता से आशीर्वाद मांगी

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadNovember 12, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मधेपुरा से प्रिंस कुमार मिठू

     

    मधेपुरा /बिहारीगंज:- प्रखंड में 15 नवंबर को होने वाले पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। हर उम्मीदवार अव मतदाताओं से एक बार मिलकर अपना वोट सुरक्षतित करने की कोशिश में लगा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला परिषद प्रत्याशी मनीषा कुमारी ने बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र संख्या 16 के कई क्षेत्रों में जाकर बैठक की। इस दौरान मनीषा कुमारी और उनके पति डॉ रवि कुमार ने कहा कि इस बार मतदाताओं ने बदलाव का मन बना लिया है। पूरे प्रखंड क्षेत्र में मेरी पत्नी मनीषा की ही लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि लोग बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र संख्या 16 के विकास के लिए जाति और धर्म की भावना से ऊपर उठकर मनीषा कुमारी की ही समर्थन कर रहे हैं। वहीं जिला परिषद प्रत्याशी मनीषा कुमारी की देवर दुर्गा यादव ने कहा कि मेरी भाभी मनीषा कुमारी जो जनसंपर्क कर रही है उन्हें सभी पंचायतों में जोरदार समर्थन मिल रहा है। लोगों को विकास की उम्मीद है। जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक सही तरीके से पहुंचाने के लिए वे संघर्ष करते रहेंगे। विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क अभियान चलाकर अपने चुनाव चिन्ह ताला चाबी छाप पर अपार मतो से वोट देकर बिजई करने की अपील की और जीत का दावा किया। हथीऔंधा पंचायत के विभिन्न वार्डों में घर-घर पहुंच कर वोट मांगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने प्रखंड क्षेत्र संख्या को भ्र्ष्टाचार मुक्त करना और विकास की गति तेज करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी! कहा कि जनता का मूड बदलाव का है। हर ओर लोग उन्हें समर्थन दे रहे हैं। जनता यदि अवसर देती है तो सरकारी योजनाओं को वास्तविक लाभुकों तक पहुंचाने के लिए वे काम करेंगे। वहीं राजशेखर आजाद, वरुण विराज, चंपा कुमारी, सुधांशु कुमार, सनोज कुमार ने भी मतदाताओं से मिलकर वोट देने की अपील की और कहा कि लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। हम लोगों का लगातार चुनाव प्रचार की जत्था हर घर तक दस्तक दे रहा है। उनके देवर दुर्गा यादव कहते हैं कि बिहारीगंज क्षेत्र संख्या 16 में वर्षों से उन्होंने विकास के सैकड़ों काम किए हैं। आगे भी सड़क,स्वास्थ्य,आवास,गरीबों के पेंशन और हर सरकारी सुविधाएं जनता तक पहुंचाने के लिए काम करते रहेंगे। वे बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र संख्या 16 के लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ रहे हैं। इसलिए जनता का अपार समर्थन उन्हें प्राप्त हो रहा है। जनता ने बदलाव का निर्णय ले लिया है। प्रखंड में लूट-खसोट करने वालों को अब मतदाता पहचान चुके हैं। इसलिए अब लोग उन्हें समर्थन कर रहे हैं। हर तबका और हर क्षेत्र में विकास करना उनका लक्ष्य है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र संख्या 16 में अबतक विकास योजनाओं में भ्र्ष्टाचार का बोलबाला रहा। प्रखंड के गरीबों को न्याय नहीं मिला। जनता ने यदि मौका दिया तो वे योजनाओं को वंचित वर्गों तक पहुंचाने,युवाओं को सम्मान देने,शिक्षा,स्वास्थ्य, बुजुर्गों को पेंशन देने,गरीबों को आवास उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देंगे। मनीषा कुमारी के साथ-साथ उनके समर्थकों ने भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। सभी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड , तमिलनाडु में हो रही बारिश, बाढ़ जैसे हालात
    Next Article धान अधिप्राप्ति शुरू

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.