Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूचना भवन जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों का समीक्षा बैठक आज समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में संपन्न
    Breaking News झारखंड

    सूचना भवन जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों का समीक्षा बैठक आज समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 27, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सूचना भवन जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों का समीक्षा बैठक आज समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में संपन्न

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आज दिनांक 27.10.2021 को जिला अंतर्गत सभी विभागों में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

    बैठक में आपूर्ति, राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, श्रम, नियोजन, खनन, कल्याण, समाज कल्याण, पथ निर्माण, पशुपालन, डीआरडीए, जेएसएलपीएस, सहित अन्य विभागों में संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    पीएम आवास योजना के तहत जिला को 18720 टारगेट दिया गया हैं जिसमे से अभी तक 14997 लोगों को पीएम आवास योजना से आच्छादित किया गया उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया की जल्द से दिया गया टारगेट को पूर्ण करें जो भी समस्या आ रही हैं उसका निराकरण करें।

    सरकारी जमीन के पेंडिग मामले है को जल्द से जल्द मामले का सॉर्टआउट करने का निर्देश दिया गया।

    ई श्रम पोर्टल पर निबंधन में तेजी लाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया साथ ही कहा की कैंप लगाकर लोगों का निबंधन करें। जिला को ई श्रम पोर्टल पर निबंधन करने हेतु 259200 का टारगेट दिया गया जिसमे से आज तक 29975 का निबंधन किया गया हैं।

    छात्रवृति योजना से योग्य छात्र छात्राओं को शत प्रतिशत से अच्छादित करने का निर्देश दिया गया।

    सामाजिक सुरक्षा कोषांग से संचालित योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया साथ ही पेंशन को अपडेटेड रखने का निर्देश दिया गया।

    उपायुक्त द्वारा केसीसी वितरण में संबंधित पदाधिकारियों को बैंक से समन्वय बनाकर योजना से लोगों को आच्छादित करने हेतु निर्देश दिया। अभी तक 5828 लाभुकों को केसीसी से अच्छादित किया गया।

    उपायुक्त ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से अधिक से अधिक लोगों को आच्छादित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया साथ ही कहा की लोगों को इस योजना से लाभान्वित करने हेतु प्रचार प्रसार करें।

    उपायुक्त द्वारा कहा गया कि जल जीवन मिशन द्वारा संचालित योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

    फूलो झानो आशीर्वाद योजना से लाभुकों को रोजगार से जोड़ने का निर्देश दिया। हाट बाजारों में इसकी मॉनिटरिंग करें साथ ही शहरी क्षेत्र की महिलाओं को भी इससे जोड़ें उक्त योजना का प्रचार प्रसार करें।

    उपायुक्त द्वारा आपूर्ति विभाग के समीक्षा क्रम में खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत ग्रीन कार्ड वितरण की स्थिति, धोती साड़ी वितरण योजना हेतु आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    पथ निर्माण से संबंधित मुआवजे की स्थिति से संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर मुआवजा भुगतान हेतु निर्देश दिया तथा उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया की उक्त विभाग से संचालित सभी योजना को ससमय पूर्ण करें।

    मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, ITDA निदेशक श्री अभिषेक श्रीवास्तव, अपर सम्हार्ता श्री सुरेंद्र कुमार, डीआरडीए निदेशक श्री जावेद अनवर इदरीसी, भू अर्जन पदाधिकारी श्रीमती अंजना दास,जिला कृषि पदाधिकारी श्री सबन गुड़िया, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री विकास तिर्की,कोषागार पदाधिकारी श्री प्रधान मांझी,जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विद्यासागर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सविता कुमारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल श्री पंकज कुमार, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल श्री इंद्रजीत हेंब्रम,कार्यपालक अभियंता पेयजल श्री राहुल प्रियदर्शी, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री उत्तम कुमार भगत, सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस को ब्राउन शुगर कारोबारियों के खिलाफ एक बार और बड़ी सफलता हाथ लगी
    Next Article जन सेवा ही मुख्य लक्ष्य : धर्मपाल

    Related Posts

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    June 13, 2026

    दिवाकर सिंह ने कांड्रा आरपीएफ प्रभारी के रूप में योगदान दिया

    June 13, 2026

    संवाद 2026 युवा संसद का सफल समापन, परीक्षा सुधार पर बिल हुआ पारित

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    दिवाकर सिंह ने कांड्रा आरपीएफ प्रभारी के रूप में योगदान दिया

    संवाद 2026 युवा संसद का सफल समापन, परीक्षा सुधार पर बिल हुआ पारित

    गम्हरिया प्रखंड के दौरे पर पहुंची सांसद जोबा माझी ने अधिकारियों संग बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की

    टाटानगर में राज दीदी का दो दिवसीय आध्यात्मिक महाआयोजन, ‘रेडिएंट स्टार्स’ और ‘कुबेर का खजाना’ कार्यक्रम 4-5 जुलाई को

    15 जून से शुरू होगा कोल्हान का प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला, भोक्ताडांग के साथ गांव-गांव दिया जा रहा आमंत्रण

    संताली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे वार्ता : संजीव सरदार

    कोवाली में निर्माणाधीन पुलिया पर रेडियम तथा बांस घेरा लगाना अतिआवश्यक

    संताली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे वार्ता : संजीव सरदार राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका, 13 जून: संताली भाषा, अलचिकी लिपि और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित संताली समर कैंप-2026 का भव्य समापन शनिवार को पावड़ा स्थित माझी परगना माहाल भवन में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता धाड़ दिशोम देश परगना बैजु मुर्मू ने की। अखिल भारतीय संताली लेखक संघ (आईसवा) झारखंड शाखा एवं अखिल झारखंड संताल शिक्षक फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और जामताड़ा जिले के 354 केंद्रों पर नि:शुल्क संताली शिक्षा दी गई। 22 मई से 10 जून तक चले इस समर कैंप में बच्चों और युवाओं को अलचिकी लिपि, संताली भाषा, साहित्य, अंकगणित एवं संस्कृति का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने विभिन्न केंद्रों के शिक्षकों और प्रखंड समन्वयकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संताली भाषा, अलचिकी लिपि और संताल संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर है। संताली विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर वे जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे तथा इस मुद्दे को सरकार और विधानसभा में प्रमुखता से उठाएंगे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मातृभाषा आधारित शिक्षा को मजबूत बनाने पर जोर दिया। वहीं डॉ. सत्यनारायण मुर्मू ने समर कैंप के लिए एक हजार अलचिकी अक्षर ज्ञान पुस्तिकाएं दान कीं तथा अगले वर्ष पांच हजार पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन आईसवा के अध्यक्ष डॉ. रजनीकांत मांडी ने किया।

    चंपाई के करीबी नेताओं की झामुमो में घर वापसी, सरायकेला की राजनीति में बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.