Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति, देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे- अमित शाह
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति, देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे- अमित शाह

    News DeskBy News DeskOctober 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश के दुश्मनों को साफ संदेश दिया है और कहा है कि आतंकवाद को लेकर मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है. आतंक के गढ़ में घुसकर आतंकियों की आंख में आंख डालकर ललकारने वाले गृहमंत्री अमित शाह ने सीआरपीएफ कैंप में जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार कोई समझौता नहीं करने वाली है और इस संबंध में सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है.

    बता दें कि जम्मू कश्मीर दौरे के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने आतंकवादियों को करारा जवाब देने और जवानों के मनोबल को बढ़ाने के लिए उसी पुलवामा सीआरपीएफ कैंप में रात बिताई. जहाँ के 40 सीआरपीएफ जवान 2019 में आतंकी हमले में शहीद हो गए थे. इतना ही नहीं उन्होंने श्रीनगर से पुलवामा के लेतपुरा सीआरपीएफ कैम्प का करीब 20 किलोमीटर का सफर सड़क मार्ग से तय किया. जो दहशतगर्दों के लिए सीधा संदेश था.
    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जवानों के साथ न सिर्फ बात की बल्कि उनके साथ बैठकर भोजन भी किया. इस दौरान उन्होंने जवानों का मनोबल बढ़ाया और उनके हौसले के लिए उन्हें बधाई दी. जवानों ने भी गृहमंत्री शाह के दौरे को एक यादगार क्षण के रूप में लिया. जवानों ने कहा कि इस तरह से उनका हमारे बीच में आना और साथ मे भोजन करना हमारे लिए गौरव की बात है.

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फैसला किया कि रात जवानों के साथ ही बिताएंगे इसलिए सुरक्षा की पर परवाह किए बिना पुलवामा सीआरपीएफ कैंप में ही जवानों के साथ रात बिताई. दरअसल गृहमंत्री शाह आतंक के ठेकेदारों को सीधा मैसेज देना चाहते थे. यही कारण था कि पहले 20 किलोमीटर का सफर तय करके सड़क मार्ग से कैम्प पहुंचे और रात में वही ठहरे. अमित शाह ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए साफ तौर से कहा कि किसी भी कीमत पर दहशतगर्द नहीं बच पाएंगे. बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर के दौरे पर थे. शाह के दौरे के दौरान सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमीर वानखेड़े के बचाव में उतरीं पत्नी, कहा- कोई भी किसी के खिलाफ चिट्ठी लिख सकता है
    Next Article सभागार में पंचायत चुनाव को लेकर कर्मियों के साथ बैठक, नामांकन में उम्मीदवारों को नहीं होगी किसी प्रकार की परेशानी।

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.