Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड राज्य बार कौंसिल का प्रतिनिधिमंडल झारखंड के राज्यपाल से मिला
    Breaking News झारखंड

    झारखंड राज्य बार कौंसिल का प्रतिनिधिमंडल झारखंड के राज्यपाल से मिला

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 25, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड राज्य बार कौंसिल का प्रतिनिधिमंडल झारखंड के राज्यपाल से मिला

    एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने
    और राज्य के बजट में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के लिए निधि का प्रावधान की मांग की।

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल का प्रतिनिधमंडल आज झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन श्री राजेश कुमार शुक्ल अधिवक्ता के नेतृत्व में झारखंड के राज्यपाल श्री रमेश बैस से राजभवन रांची में मुलाकात किया तथा झारखंड राज्य बार कौंसिल की तरफ से एक 10 सूत्री मांग का ज्ञापन सौपा । ज्ञापन में झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करने और राज्य के बजट में राज्य के अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के लिए 100 करोड़ निधि का आवंटन करने, राज्य के सभी अधिवक्ताओं की और उनके परिजनों की सामुहिक बीमा कराने की मांग की।

    कौंसिल द्वारा राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में राज्य के सभी स्तर के बार एसोसिएशन में महिला अधिवक्ताओं के लिए कॉमन रूम, वाश रूम, का निर्माण कराने, राज्य के सभी स्तर के बार एसोसिएशन में समृद्धशाली पुस्तकालय के लिए निधि आवंटित करने, युवा अधिवक्ताओं को 3 बर्ष तक 5 , 5 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की मांग की।

    कौंसिल ने राज्य में लोक अभियोजक और अपर लोक अभियोजक अधिवक्ताओं के बीच से पूर्व जैसा ही बनाने, साथ ही कोरोना काल मे स्वर्गवासी हुए अधिवक्ताओं के परिजनों को 50, 50 लाख रुपये का मुआवजा और उनके परिजनों को एक एक सरकारी नौकरी देने की मांग की।

    कौंसिल के प्रतिनिधमंडल में झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन श्री राजेश कुमार शुक्ल, कौंसिल के सदस्य श्री हेमन्त कुमार सिकरवार, अमर कुमार सिंह तथा श्री अब्दुल कलाम रसीदी शामिल थे।

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन श्री राजेश कुमार शुक्ल ने राज्यपाल श्री बैस को झारखंड स्टेट बार कौंसिल मुख्यालय में आने के लिए आमंत्रित किया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। श्री बैस झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्यों के साथ मिलेंगे और उन्हें सम्बोधित करेंगे। इस संबंध में कौंसिल की बैठक में कार्यक्रम तय कर राजभवन को भेजा जायेगा।

    प्रतिनिधमंडल ने राज्यपाल को अवगत कराया कि तेलंगाना, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में तथा बिहार में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं में वहा की सरकारें निधि का आवंटन करती है। झारखंड में भी आवंटन होना चाहिए ताकि राज्य के 35 हजार अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं को और प्रभावी बनाया जा सके। प्रतिनिधमंडल ने राज्यपाल से राज्य के सभी स्तर के बार एसोसिएशन में आधारभूत संरचना बढ़ाने की मांग भी रखी। साथ ही अधिवक्ताओं पर झूठे मुकदमे में कई जिलों में फसाने की भी शिकायत की तथा ऐसे मामलों में समुचित जांच करके ही कारवाई की मांग की।

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन श्री राजेश कुमार शुक्ल ने बताया राज्यपाल श्री बैस ने प्रतिनिधमंडल की बातों को काफी धैर्य और गंभीरता से सुना और जल्द ही इसके परिणाम सामने आयेंगे।उन्होंने आश्वस्त किया कि अधिवक्ताओं के हितों पर त्वरित कदम उठाया जाएगा और उनके हितों का ध्यान रखा जायेगा। समाज मे अधिवक्ताओं का योगदान सराहनीय है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्थानीय भुवनेश्वरी मन्दिर के प्रांगण में साहित्यकार डॉ0 कल्याणी कबीर का अभिनन्दन किया गया।
    Next Article गोल्ड मेडल जीतने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.